देश

दिल्ली में गाय बनी बेरहम, पैरों से कुचलकर ली युवक की जान, वीडियो देख दिल जाएगा दहल

दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहा अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए 42 साल के एक व्यक्ति को बेरहमी से मार डाला. मामला राजधानी के देवली इलाके का है जहां सुभाष झा नामक एक शख्स अपने बेटे को छोड़ने स्कूल गए थे, वहीं जब वह वापस आए तो एक गाय ने उनपर हमला कर दिया. जिसके बाद उन्हें तुरंत आनन फानन में अस्पताल मे ले जाया गया.अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्राइवेट बैंक में फाइनेंसर थे सुभाष

मामले में डीसीपी अंकित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार के दिन को सुबह करीब 11:45 बजे अस्पताल से इस बारे में सूचना मिली. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो मृतक की पहचान दिल्ली जवाहर पार्क, खानपुर निवासी सुभाष झा (42) के रूप में हुई. मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 13 साल का बेटा प्रियांशु और एक 6 साल का एक और बेटा है. मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. दिल्ली में वह प्राइवेट बैंक में फाइनेंसर का काम करते थे. सुभाष का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार मौत हार्ट और पसलियों में चोट के चलते हुई है. वहीं डॉ. ने बताया कि सुभाष का रिब्स पूरी तरह टूट गया था.

इसे भी पढ़ें: ‘तुमने हमको सीएम बनाया हमने तुम्हारी सरकार बचाई…’ जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, जानें वजह

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गाय का कोई मालिक है या हमला करने वाली गाय आवारा है. अगर मालिक का पता चलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया प वायरल वीडियो लगभग 2 मिनट से अधिक का है, वीडियो में दिख रहा है कि गाय कैसे शख्स पर हमला कर रही है. हालांकि वहां मौजूद लोग सुभाष को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, वहीं वह शुरुआत में गाय से बचने के लिए भागते हुए भी दिखे, लेकिन गाय ने उनपर हमला करना नहीं छोड़ा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

22 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago