देश

बिहार की 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, जानें कैसे बढ़ेंगी तेजस्वी की मुश्किलें?

Lok Sabha Election 2024: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार की 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अख्तरुल ईमान ने की है. ओवैसी के इस फैसले से इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम भाजपा की गोद में नहीं बैठे है. बल्कि बहुत सारे दल ऐसे हैं जो भाजपा की गोद में बैठे हुए हैं.

इमान ने कहा कि एआईएमआईएम काराकाट, पाटलिपुत्र, शिवहर, दरभंगा और गोपालगंज सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि वोट किसी की बपौती नहीं होती है. हमारे वोट पर इन लोगों ने राज किया है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार मशाल जुलूस लेकर बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए निकले थे लेकिन अब कह रहे हैं कि मैं कहीं नहीं जाऊंगा.

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना के सिवान से चुनाव लड़ने और समर्थन की बात पर इमान ने कहा कि हमें उनके साथ पूरी हमदर्दी है. अगर उनकी पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो हम उनका पूरा समर्थन करेंगे. इमान ने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने खौफ दिखाकर मुसलमानों को नजरअंदाज किया है. इसके अलावा जातीय जनगणना में भी मुसलमानों को पिछड़ा दिखाया गया है.

इन 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

बता दें कि AIMIM ने बिहार की 40 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसमें दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, किशनगंज, पाटलिपुत्र, गोपालगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वाल्मीकि नगर, कराकाट और मुजफ्फरपुर सीट शामिल हैं. इनमें से कई सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है. ओवैसी की पार्टी के इस फैसले से तेजस्वी यादव की आरजेडी की मुश्किलें बढ़ गई है. क्योंकि एआईएमआईएम ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीमांचल की सीटों पर उम्मीदवार उताकर आरजेडी के वोटों में सेंधमारी की थी. ऐसे में इस बार भी आरजेडी को नुकसान होना तय है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

50 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

58 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago