खेल

IPL 2024, RCB vs KKR: चिन्नास्वामी में कल आरसीबी और केकेआर की होगी भिड़ंत, जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी बेंगलुरु की सेना

IPL 2024, RCB vs KKR:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का दसवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. आरसीबी को पिछले मैच में मिली जीत से उनका हौसला बढा हुआ है लेकिन प्रदर्शन में परिपक्वता लाना बाकी है. शुक्रवार को आईपीएल 2024 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स अपेक्षा के अनुरूप खेल दिखाने के इरादे से उतरेंगी.

आरसीबी ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया जबकि केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से मात दी. इसके बावजूद दोनों टीमों की शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की समस्यायें बनी हुई हैं. पंजाब के खिलाफ 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के अर्धशतक से आरसीबी खेमे ने राहत की सांस ली होगी. कप्तान फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार से अभी अच्छी पारी की उम्मीद है.

पंजाब के खिलाफ आखिरी क्षणों में दिनेश कार्तिक का अनुभव और ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ महिपाल लोमरोर की उपयोगी पारी उनके काम आई. केकेआर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर वे आरसीबी के बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बन सकते हैं. आरसीबी के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने पंजाब के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाकी गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ ने पहले मैच में 38 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि दूसरे मैच में 43 रन देकर एक विकेट लिया. ऐसे में आरसीबी खेमा इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीसे टॉपली को उतार सकता है. केकेआर के पास शीर्ष और मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर , वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण और नीतिश राणा हैं जो ईडन गार्डंस पर सनराइजर्स के खिलाफ चल नहीं सके. इंपैक्ट खिलाड़ी रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल छठे, सातवें और आठवें नंबर पर उतरकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा पाये.

श्रेयस ने दो गेंद खेली और खाता भी नहीं खोल सके. वैसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पिछली दो पारियों में प्रदर्शन अच्छा रहने से उनका मनोबल बढेगा. पिछले साल विश्व कप में यहां नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 128 और दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 में 53 रन बनाये थे. गेंदबाजी में नदीम ने 19 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन महंगे खरीदे गए मिचेल स्टार्क और वरूण चक्रवर्ती प्रभावित नहीं कर सके हैं.

दोनों टीमों की फुल स्क्रॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान.

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शाकिब अल हसन, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, शेरफाने रदरफोर्ड, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, केएस भरत, फिल साल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंता चामीरा, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

48 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago