देश

Lok Sabha Election 2024: इंडिया अलायंस से पीएम उम्मीदवार कौन? मल्लिकार्जुन खड़गे ने बता दिया कांग्रेस का प्लान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब महज 6 महीने का वक्त बचा है. केंद्र से मोदी सरकार को बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों  के गठबंधन इंडिया का पीएम उम्मीदवार कौन होगा? इस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है. इंडिया के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी बात नहीं बनी है. हालांकि, इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे आने के बाद सब साथ बैठेंगे और डिसाइड करेंगे.

5 राज्यों में चुनाव के बाद सीट शेयरिंग पर फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फैसला पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद किया जाएगा. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर में चुनाव होने हैं.

इंडिया अलायंस सीट बंटवारे के मुद्दे पर खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम इसे देखेंगे. पहले पांच राज्यों के चुनाव होने दीजिए.” बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है. हालांकि, कई क्षेत्रीय दल जैसे समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी किस्मत आजमाई है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कौन सी पार्टी किस जाति की पसंद? पहली बार इस ओपिनियन पोल में हुआ खुलासा

दो दर्जन से अधिक दलों का गठबंधन इंडिया

आम चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक दलों ने गठबंधन किया है. जिसका नाम इंडिया रखा गया है. गठबंधन ने समितियों और उप-समितियों का गठन किया है और लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर बीजेपी का सामना करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहा है.

बताते चलें कि मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या दूर करेंगे, विद्यार्थियों के लिए प्राइमरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक मदद करेंगे, महिलाओं को सिलेंडर देंगे.” मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह पूछे जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”उस वक्त जो विधायक चुनकर आएंगे वो तय करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

44 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

1 hour ago