सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण (सोर्स-X)
Sachin Tendulkar statue unveiled: भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेल चुकी है और सभी मैच में जीत दर्ज की है. अब दो नवंबर को अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में ‘क्रिकेट से लेकर भगवान तक’ सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का इनॉगरेशन किया गया.
वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत के मैच से एक दिन पहले बुधवार की शाम वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया. तेंदुलकर की प्रतिमा सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित की गई है. सचिन की ये प्रतिमा उनके जीवन के 50 सालों को समर्पित है. इसी साल अप्रैल में सचिन तेंदुलकर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था.
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. सचिन अपना आखिरी मैच 200 वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर खेला था, जिसमें सचिन ने 74 रनों की पारी खेली थी. टीम इंडिया इस मुकाबले में पारी और 126 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के लिए ये मैदान इसलिए भी खास है क्योंकि इसी मैदान पर भारत ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता था.
वानखेड़े स्टेडियम में साल 2011 में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी. वहीं सचिन के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी साकार हुआ था. सचिन तेंदुलकर दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनकी प्रतिमा स्टेडियम में लगाया गया है. इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कर्नल सीके नायडू की प्रतिमा इंदौर के होल्कर स्टेडियम और नागपुर के स्टेडियम और आंध्र प्रदेश के वाईएसआर स्टेडियम में लगे हैं.
Sachin…Sachin… The Statue is inaugurated at Wankhede @sachin_rt @100MasterBlastr pic.twitter.com/Q8E46miSC0
— Sachin Tendulkar Fan Club (@OmgSachin) November 1, 2023
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ कूट डाले 358 रन, का डिकॉक-दुसें का शानदार शतक
प्रतिमा अनावरण के दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, एनसीपी और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले समेत कई लोग मौजूद रहे.
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…