दुनिया

Israel-Hamas War: आतंकियों की कैद से छूटे कई विदेशी नागरिक, जंग के बीच मिस्र ने पहली बार खोला गाजा से सटा बॉर्डर

Israel Hamas War latest : पश्चिमी एशिया में इजरायल-हमास की जंग छिड़े 26 दिन हो गए हैं. मारा-मारी में अब तक दोनों तरफ के हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने फिलिस्‍तीन के गाजा में अंदर घुसकर हमास के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं. इजरायल के हवाई और जमीनी हमलों में हमास के 600 से ज्‍यादा ठिकानों को तबाह कर दिया गया है. इस बीच खबर आई है कि हमास द्वारा 7-8 अक्‍टूबर को बंदी बनाए गए सैकड़ों विदेशी नागरिकों में से कुछ विदेशी नागरिक कैद से भाग निकले हैं.

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, गाजा में फंसे विदेशी नागरिकों का पहला बैच मिस्र (Egypt) पहुंच चुका है. दर्जनों लोगों के इस बैच में औरतें, बूढ़े और बच्चों से लेकर जवान लोग भी शामिल हैं. ये वो लोग बताए जा रहे हैं जिनको 26 दिन पहले (7 अक्टूबर को) आतंकी संगठन हमास के लड़ाकों ने इजरायल के सीमावर्ती इलाकों में घुसकर बंधक बना लिया था. उसी दिन से दिन इजरायल ने हमास को मिटाने के लिए युद्ध का ऐलान कर दिया था. तब से अब तक इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा में भारी बमबारी की है, जिसमें 6 हजार से ज्‍यादा मुस्लिमों के मारे जाने की बात सामने आई है.

आखिरकार मिस्र ने अपना बॉर्डर खोला

इजरायल से सटे मुस्लिम देश मिस्र (Egypt) ने भी आज एक बड़ा कदम उठाया है. मिस्र ने अपना रफा बॉर्डर (Rafah Border) खोल दिया है, जहां से गाजा में मानवीय सहायता भेजना शुरू हो गया है. इजरायल-हमास जंग के बीच यह पहली बार है, जब मिस्र ने रफा बॉर्डर से लोगों को अपने देश में दाखिल होने की इजाजत दी है. बता दें कि रफा बॉर्डर मिस्र और गाजा पट्टी के बीच एकमात्र क्रांसिंग पॉइंट है, जिसके जरिए गाजा से मिस्र और मिस्र से गाजा आसानी से आया और जाया जा सकता है. जंग शुरू होने के बाद मिस्र ने रफा क्रांसिंग से लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी थी.

यह भी पढ़िए: गाजा में IDF का ऑपरेशन…जबालिया में इजरायली सेना ने हमास कमांडर समेत 50 आतंकियों को किया ढेर, दो सैनिकों की मौत

पहले कर दिया था साफ इनकार

मिस्र की सरकार ने साफ कह दिया था कि वो गाजा से भाग रहे लोगों को अपने यहां शरण नहीं देंगे. मिस्र के बॉर्डर बिल्‍कुल बंद कर दिए गए थे और शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि, उस दौरान अलग-अलग देशों से मिस्र पहुंच रही मदद को यहां से गाजा के लिए भेजा जा रहा था. अब मिस्र ने पहली बार अपना रफा बॉर्डर खोला है तो लोगों को बॉर्डर क्रॉस करने की इजाजत मिलेगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

6 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

8 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

11 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

18 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

35 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

58 minutes ago