देश

Lok Sabha Election 2024: “अखिलेश खुद चाहते हैं कि मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें…” राजभर ने NDA से लोकसभा की 5 सीटें मांगते हुए कही बड़ी बातें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) बड़ी तैयारी करने में जुटी है. इसको लेकर खबर सामने आ रही है कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से लोकसभा चुनाव में पांच सीटें मांगी हैं. उन्होंने आगे बताया है कि इन पांच सीटों में तीन यूपी और दो बिहार की हैं.

लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सुभासपा प्रमुख का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एनडीए से अपनी मांग को लेकर जानकारी देते नजर आ रहे हैं. राजभर ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ एनडीए के लिए कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि इसके घटक दल आपस में ही लड़ते रहते हैं. इसी के साथ राजभर ने सपा प्रमुख पर भी निशाना साधा है औऱ अखिलेश के यूपी में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे के बारे में बोले कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश खुद चाहते हैं नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, क्योंकि अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई, तो उनकी पार्टी (सपा) कमजोर हो जाएगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा चाहते हैं कि बीजेपी मजबूत रहे. अगर बीजेपी मजबूत है, तो वह इसका इस्तेमाल मुसलमानों के बीच डर पैदा करने के लिए करेंगे ताकि वे उनकी समाजवादी पार्टी के साथ बने रहें.

ये भी पढ़ें- Mathura News: कारोबारी की पत्नी की हत्या करने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, ड्राइवर के साथ मिलकर रची थी साजिश

जमीनी स्तर पर कर रहे हैं काम

राजभर ने कहा कि सुभासपा औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो गई है और लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हैं. हमारे लोग हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं. इसी के साथ ही राजभर ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की चुनौतियों को खारिज करते हुए कहा कि यह गठबंधन कोई चुनौती नहीं है क्योंकि उनमें आपस में ही फूट है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और चार सीटें जीती थीं. सीएम योगी के पहले कार्यकाल के दौरान राजभर को मंत्री पद भी मिला था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और सुभासपा की राहें जुदा हो गई थीं और सपा गठबंधन में शामिल हो गए थे, लेकिन घोसी उपचुनाव से पहले राजभर एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया था. तभी से राजभर की कैबिनेट में वापसी को लेकर अटकलें तेज हैं.

पीडीए को लेकर कसा तंज

राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति पर तंज कसा और कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है. इसी के साथ सपा प्रमुख पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को ‘एमवाई’ (मुसलमान-यादव) वोट मिले और उन्होंने कई बार राज्य सरकार चलाई. सपा को ‘एम’ (मुसलमानों) के वोट मिले, लेकिन लाभ सिर्फ ‘वाई’ (यादव) को ही दिया गया. हर कोई जानता है कि समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान क्या हुआ और किसे फायदा हुआ. इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि आप देख रहे हैं कि विपक्षी नेताओं की मानसिकता उनके बयानों में स्पष्ट है. इसी का साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजग सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा से हमने उत्तर प्रदेश में तीन और बिहार में दो सीटें मांगी हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि देखते हैं हमें क्या मिलता है. अभी सीट बंटवारे पर चर्चा बाकी है. हम कटिहार, गोपालगंज (बिहार राज्य के) और अन्य क्षेत्रों में बैठक कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता हमारे आधार को मजबूत कर रहे हैं, जिसके कारण उन्होंने बिहार में दो सीटें मांगी हैं. हालांकि बातचीत के दौरान सुभासपा प्रमुख ने सीटों का विवरण देने से मना कर दिया और ये कह कर बात टाल दी कि, कोई भी सीट दे दें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

7 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

21 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago