देश

Lucknow: अखिलेश यादव के साथ दीवाली मनाने के बाद यूपी डायल-112 की महिला कर्मचारियों ने खत्म किया धरना, आगे की रणनीति का नहीं किया खुलासा

Lucknow: वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाली यूपी पुलिस के डायल-112 में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है. वह कई दिनों से इको-गार्डन में धरना दे रही थीं. हालांकि घर लौटने के बाद महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किसी भी तरह की रणनीति का खुलासा नहीं किया है.

सूत्रों के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने धरना प्रदर्शन करने वाली यूपी-112 की महिला कर्मचारियों के साथ दीवाली मनाई है. खबर सामने आ रही है कि अखिलेश ने अपने घर बुलाकर महिला कर्मचारियों के साथ दीवाली मनाई है. सपा नेता पूजा शुक्ला की अगुवाई में महिला कर्मचारियों ने सपा प्रमुख से मुलाकात की औऱ बातचीत हुई है. इसी के साथ सात दिन बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है. बता दें कि इस मामले में पूजा शुक्ला को लखनऊ पुलिस हिरासत में भी ले चुकी है. दरअसल पूजा धरना प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों के समर्थन में इको गार्डन पहुंची थीं. इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी का एक पोस्टर लगाया था. इसी को लेकर 10 नवम्बर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इसी के बाद उनको हिरासत में ले लिया गया था औऱ करीब 6 घंटे बाद पुलिस ने उनको छोड़ा था.

ये भी पढ़ें- Agra News: होम स्टे होटल में महिला के साथ गैंगरेप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 5 गिरफ्तार

महिला कर्मचारियों के साथ दीवाली मनाकर सपा प्रमुख ने कही ये बात

अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “इस बार हमने अपने घर पर ‘डायल 112’ की संघर्षरत बहनों के साथ, एक परिवार की तरह दीवाली मनाई और उन्हें आश्वस्त किया कि सपा ‘डायल 112’ की बहनों के संघर्ष की आवाज़ बनेगी.” इसी के साथ ही आगे उन्होंने कहा है, “इस संवेदनात्मक-संकल्प के दीप भी जलाए कि उनके साथ, बिना किसी दुर्भावना के सच्चा न्याय सुनिश्चित हो. ‘संवेदना’ समाजवादी मूल्यों की भावनात्मक-कोख होती है, जिससे समाज के शोषितों के लिए सद्भावना जन्म लेती है.”

महिला कर्मचारियों पर दर्ज हुई है तीन FIR

बता दें कि यूपी-डायल 112 की इमरजेंसी सेवा में अनुबंध पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नई कंपनी द्वारा छुट्टियों में कटौती की गई है औऱ कई सालों से उनका वेतन भी नहीं बढ़ाया गया है, जबकि उनसे वेतन वृद्धि को लेकर वादा किया गया था. महिला कर्मचारियों का वेतन 2019 से 11,400 रुपए ही है. तो वहीं धरना-प्रदर्शन करने को लेकर महिला कर्मचारियों पर तीन FIR दर्ज हुई है. तो दूसरी ओर इस मामले में डायल 112 के प्रभारी एडीजी को हटा दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

4 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

22 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

46 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

60 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago