देश

MP Election: बुधनी में साड़ी बांटते नजर आए मिर्ची बाबा, सीएम शिवराज के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

Mirchi Baba Distribute Sarees:  मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे मिर्ची बाबा सुर्खियों में हैं. हाल ही में प्रचार-प्रसार के दौरान उन्हें साड़ी बांटते हुए देखा गया था. अब मिर्ची बाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को समाजवादी पार्टी ने बुधनी से प्रत्याशी बनाया है. जनसंपर्क के दौरान मिर्ची बाबा को लोगों को कहते हुए सुना जा सकता है कि एक संत आपके द्वार पहली बार आया है. वहीं, एक महिला को साड़ी देते हुए सपा प्रत्याशी कह रहे- ”लीजिए माता जी….आशीर्वाद दीजिए मुझे आप. मेरी बहन हैं.” वहीं, एक और महिला को साड़ी देते हुए मिर्ची बाबा ने कहा कि आपके द्वार पहली बार संत आया है.

यहां देखें वीडियो

वहीं एक और वीडियो में महिला को मिर्ची बाबा साड़ी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान महिला मना करती है. इस पर मिर्ची बाबा कहते हैं कि आप मेरी बहन हो. त्योहार के दिन भाई तो बहनों के लिए उपहार लाता ही है. क्या आप मुझे भाई नहीं मानती हैं. एक संत आपके द्वार आया है हाथ जोड़कर लीजिए. वहीं अब वायरल वीडियो को लेकर मिर्ची बाबा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं संविधान का पालन करने वाला व्यक्ति हूं. मैं कैसे इसका उल्लंघन कर सकता हूं.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Collapse: 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें, भेजा गया खाना-पानी

मिर्ची बाबा की सफाई

उन्होंने कहा कि दिवाली के त्योहार पर अगर भाई ने बहनों को मिठाई का डिब्बा और साड़ियां दीं तो क्या इससे संविधान का उल्लंघन हो गया. अगर ये अपराध है तो स्वामी वैराग्यानंद ऐसा रोज करेंगे. वहीं बुधनी के रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच के लिए स्कॉड बनाई गई है. अगर ये आचार संहिता का उल्लंघन है तो मिर्ची बाबा पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

29 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago