सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों का बीजेपी के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर मंथन जारी है. पटना में हुई पहली बैठक में जहां इस बात पर सहमति बनी थी कि समान विचारधारा वाले दल एक साथ आकर बीजेपी का मुकाबला करेंगे. वहीं पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हुई है. इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मुंबई पहुंचे थे. जहां पत्रकारों ने पूछा कि क्या सपा प्रमुख खुद को विपक्ष का चेहरा मानते हैं?
इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “पीएम पद के उम्मीदवार के लिए हमारे पास कई चेहरे हैं और समय आएगा तो हम लोग तय कर लेंगे.” सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दलों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए भाजपा इस तरह की बातें रही है लेकिन हम लोग एक साथ हैं और सभी क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ी है. अखिलेश ने कहा कि हमारे पास कई चेहरे हैं जबकि बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है. अपनी बात दोहराते हुए अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए का सफाया PDA ही करेगा.
टमाटर के बढ़ी कीमतों को लेकर भी अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आटा, चावल, दाल, सब्जी सब कुछ मंहगा हो रखा है, लेकिन यह सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. अगर टमाटर की खबर दिखा दी जाए तो सरकार घबरा जाती है.
ये भी पढ़ें: विपक्ष के मंच से अटकलों को विराम देंगे जयंत चौधरी, कम होगी सपा की टेंशन!
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के बाद सपा में टूट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. इन चर्चाओं पर अखिलेश ने कहा, “महाराष्ट्र में फेरबदल के बाद यह खबर चल रही है कि सपा टूटने वाली है. मैं कहता हूं कि आने वाले दिनों में भाजपा खत्म हो जाएगी. बीजेपी केवल तोड़ने की राजनीति करती है और समाज को बांटने का काम करती है.” अखिलेश ने कहा कि वे मुंबई एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. उन्होंने कहा कि मेरे यहां आने के बाद से ही खबरें चल रही हैं कि मैं यहां नेताओं से मुलाकात करने वाला हूं.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…