गाजियाबाद में हर महीने कहीं न कहीं जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हो रहा है. (File Photo)
Police Raid on spa centre in Ghaziabad: दिल्ली-एनसीआर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की घटनाएं उजागर होती रहती हैं. इस बार गाजियाबाद के इंदिरापुरम की राजहंस मार्केट में पुलिस ने ऐसे ही एक स्पा सेंटर पर छापा मारा तो मौके से दो युवतियां, ग्राहक और स्पा संचालिका पकड़ी गईं. छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई.
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि राजहंस मार्केट में रिलेक्स स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिली थी. जिसके बाद रविवार रात करीब 10 बजे स्पा सेंटर पर छापा मारा गया. पुलिस की टीम को वहां दो युवतियां, एक ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका मिलीं. पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि स्पा सेंटर की संचालिका और ग्राहक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
संचालिका और ग्राहक पर कानूनी एक्शन
पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर से पकड़ी गई युवतियों को उनके परिजन बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है. वहीं, संचालिका और ग्राहक पर पुलिस अनैतिक देह व्यापार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी. बहरहाल, स्पा सेंटर पर मिले ग्राहक से पूछताछ की जा रही है. एसीपी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्पा सेंटर कब से खुला था और किस तरह यहां अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था.
मई में 9 स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया था
इससे पहले पुलिस ने मई में भी महाराजपुर बॉर्डर स्थित पैसेफिक मॉल में चल रहे 9 स्पा सेंटरों पर छापा मारा था. तब वहां से कुल 99 लोगों को पकड़ा गया था, जिनमें 61 युवतियां भी शामिल थीं. इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटरों के 11 मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था. बताया जाता है कि पुलिस ने उन मालिकों में से चार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सुंदरता बढ़ाने के चक्कर में Uorfi Javed से पहले भी ये हसीनाएं लिप सर्जरी करवा बिगाड़ बैठीं अपना लुक, अब तक है पछतावा
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…