योगी आदित्यनाथ.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार तैयारी में जुटी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रबंधन को लेकर भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकर के कई बड़े मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी में चुनाव प्रबंधन की बागडोर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथ में दी गई है. उनको चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है. इसी के साथ ही चुनाव को लेकर बनी टीम में यूपी सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कांता कर्दम और मोहित बेनीवाल को समिति का सदस्य बनाया गया है. जहां जितिन प्रसाद को इस समिति का सह संयोजक बनाया गया है तो वहीं अन्य मंत्री समिति के सदस्य होंगे.
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में सभी प्रदेशों के चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक आहुत की गई थी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी. इस बैठक में सभी समितियों को बूथों के प्रबंधन के साथ ही चुनाव आयोग से समन्वय, नामांकन सभा, कहां-कितनी रैलियां और सभाएं होनी है, प्रचार प्रसार की सामग्री आदि का प्रबंधन कैसे करना हैं, इसके अलावा आर्थिक प्रबंधन और रोड शो की तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी दी गई है और इसी के साथ ही आगे की रणनीति भी तैयार की गई थी. तो इसके अलावा चुनाव प्रबंधन समिति को सोशल मीडिया के जरिए चुनाव प्रचार करने की पूरी जानकारी दी गई और उनको बताया गया कि किस तरह से सोशल मीडिया पर प्रचार करें.
ये भी पढ़ें-UP News: अब इस मामले में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बन गया देश का नम्बर वन राज्य, जानें पूरा मामला
मालूम हो कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ का लक्ष्य रखा है और इसी को लेकर नारा बुलंद कर रही है. इसी अभियान के तहत यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को भी साधने में जुटी है. इसी को लेकर पार्टी लगातार उन सीटों पर काम करने में जुटी है, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं भाजपा लगातार लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर भी रणनीति तैयारी कर ही है. इस लिस्ट में हारी हुई 14 सीटों के साथ कई वीवीआईपी सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर रणनीति तैयारी की जा रही है. इसमें लखनऊ के साथ ही अमेठी, रायबरेली और वाराणसी की सीट भी शामिल है.
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…