देश

‘हम भले ही सीट हार गए पर पार्टी कमजोर नहीं… ‘ सियासी संकट के बीच बोले सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य जल्द वापस आएंगे

Himachal Pradesh Political Crisis: हिमाचल में सियासी हलचल के बीच सीएम सुक्खू का एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- ‘राज्यसभा सीट हम हार गए यह बात ठीक है, लेकिन पार्टी कमजोर नहीं हुई है. हम लगातार पांच साल सरकार में बने रहेंगे.’ बता दें कि सीएम सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के एक बयान का जवाब दिया है. इसके अलावा उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि वह किसी आवश्यक काम से बाहर (राजस्थान) गए हुए हैं और जल्द ही वापस आ जाएंगे.

राज्यसभा सीट हारने को लेकर क्या बोले सुक्खू?

सीएम सुक्खू से राज्यसभा सीट हारने को लेकर सवाल पूछा गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग हुई जो कि हमारी गलती है. विधायकों की अपेक्षाएं हैं. हम उसे पूरा नहीं कर सके. उनमें से कुछ के बारे में जानकारी थी कि वे क्रॉस वोटिंग करेंगे. स्थिति को गंभीरता से लेन की कोशिश की, लेकिन असफल रहे.

सीएम सुखबीर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि कुछ विधायकों ने उन नेताओं की बात सुनी जिन्होंने उन्हें टिकट दिलवाया. सुक्खू का इशारा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर था. आगे उन्होंने कहा-‘मुझे लगता है कि पार्टी की विचारधारा का पालन करना चाहिए था.’ इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू खरीद-फरोख्त का भी जिक्र किया और कहा कि हम इस वजह से ही हारे.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नदिया में 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं कब गिरफ्तार होना है

यह भी पढ़ें: RSS नेता रूद्रेश की हत्या का आरोपी आतंकी गौस नियाजी साउथ अफ्रीका से गिरफ्तार, NIA डिपोर्ट कर मुंबई लाई

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नदिया में 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं कब गिरफ्तार होना है

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago