आस्था

महा शिवरात्रि के दिन इन कार्यों को करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Maha Shivratri 2024: महा शिवरात्रि का व्रत इस साल 8 मार्च को रखा जाएगा. यह दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए खास माना गया है. महा शिवारत्रि का महत्व रुद्र संहिता में भी बताया गया है. महा शिवरात्रि के दिन व्रत को रखने से भोग और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि महा शिवरात्रि व्रत महत्व के बारे में ब्रह्मा और विष्णु ने एक बार शिवजी से पूछा. तब उन्होंने कहा कि जो कोई विधि-विधान से यह व्रत रखता है उसे पुण्य की प्राप्त होती है. महा शिवरात्रि के दिन शिवजी की प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? जानिए.

महा शिवरात्रि के दिन क्या-क्या करें?

महा शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. साथ ही इस दिन रुद्र मंत्र का नियम के अनुसार जाप करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए. महा शिवरात्रि के दिन व्रत रखना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मनोकामना की पूर्ति होती है. महा शिवरात्रि के व्रत को महिला, पुरुष और बच्चे कर सकते हैं. व्रत रखने वालों को शिवरात्रि के दिन सोना नहीं चाहिए.

शिवजी को कैसे करें प्रसन्न?

महा शिवरात्रि के दिन जिस आसन पर बैठकर शिवजी की पूजा करें, उसका रंग काला नहीं होना चाहिए. लाल या सफेद रंग के आसन का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा.

महा शिवरात्रि के दिन जल लेने वाले पात्र (बर्तन) में भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए. अगर भूलवश ऐसा हो जाए तो पात्र में रखे हुए जल को शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए.

महा शिवरात्रि के दिन तुलसी के पत्ते, हल्दी, केतकी के फूल, नारियल-पानी, कुमकुम और सिंदूर शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए. शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.

Dipesh Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

52 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago