देश

टूट रहा इंडिया अलायंस! अब उद्धव ठाकरे ने लिया बड़ा फैसला, 18 सीटों पर तैनात किए समन्वयक

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के नेता सीट बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने महाराष्ट्र में 18 लोकसभा सीटों पर अपने समन्वयक तैनात किया है. जिसमें मुंबई की 6 में से 4 लोक सभा सीट शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस वक्त महाराष्ट्र में 18 लोक सभा सीटों पर उद्धव ठाकरे की पार्टी, शिवसेना दावा कर रही है.

एनसीपी के लिए महज 2 सीटें

बता दें कि जिन सीटों पर शिवसेना ने इलेक्शन कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है उसमें मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट शामिल हैं. खबर यह भी है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी मुंबई में अपने सहयोगी दल कांग्रेस, एनसीपी (शरद गुट) के लिए सिर्फ दो सीटें छोड़ना चाहती है. बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर बीते 2 फरवरी को एमवीए की बैठक हुई थी. जिसके फैरन बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए थे.

सीट बंटवारे को लेकर अगली बैठक 22 फरवरी को

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को मिले इस झटके के बाद एमवीए के नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी. वहीं दूसरी ओर सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में प्रकाश अंबेडकर की पार्टी (बंचित बहुजन अघाड़ी) भी शामिल हुई थी. इस बैठक में प्रकाश अंबेडकर ने सीट बंटवारे को लेकर एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने को लेकर अपनी बात रखी थी. महा विकास अघाड़ी की अगली मीटिंग सीट बंटवारे को लेकर होगी, जो 22 फरवरी को संभावित है.

2019 शिवसेना को मिली थी 18 सीटों पर जीत

शिवसेना ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गंठबंधन कर लड़ा था. जिसमें 48 में से 22 सीटों पर शिवसेना ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. जिसमें से 18 सीटों पर जीत भी मिली. जून, 2022 में शिवसेना के 40 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उद्धाव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. उस वक्त उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीट लड़ाई छिड़ गई. मामला चुनाव आयोग के पास पहुंचा तो एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना माना गया.

यह भी पढ़ें: शरद पवार की याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 फरवरी को EC ने अजीत गुट को बताया था असली NCP

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण-सुदामा के बहाने विपक्ष पर साधा निशाना, इशारों-इशारों में चुनावी चंदे पर ली चुटकी

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

58 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago