देश

Loksabha Chunav 2024: अमेठी में राहुल गांधी को चुनौती देगी सपा? अखिलेश के चाचा शिवपाल बोले- ‘हमारा नेतृत्व ये तय करेगा…’

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं तो वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच हुए विवाद को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. माना जा रहा है कि एमपी में जो अखिलेश के साथ कांग्रेस ने किया, उसका बदला वह यूपी में ले सकते हैं. हालांकि इस पर कई बार इशारे-इशारे में अखिलेश बयान भी दे चुके हैं. तो इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि अगर ये मनमुटाव कम नहीं हुआ तो सपा राजनीतिक शिष्टाचार भूलकर अमेठी में कांग्रेस या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपना प्रत्याशी भी उतार सकती है. अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि इस पूरी चर्चा के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है.

रविवार को अमेठी पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, ‘ये हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा, कहां से किसको उतारना है और किसको नहीं है. अभी समय है, अभी इस पर विचार विमर्श होगा. उसके बाद चाहे तो प्रत्याशी भी उतारा जाएगा.’ इस मौके पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की और इंडिया गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर बोले, “हमारी पूरी तरह से राय है कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन जो बना है वो मजबूत हो.”

ये भी पढ़ें- Rampur: जया प्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तार करने का दिया आदेश

स्मृति ईरानी को इस बार हरा देगी जनता

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला और कहा कि, “इस बार जनता उनकों यहां से हराकर भेजेगी. इसी के साथ कहा कि, उनके (स्मृति ईरानी) बारे में तो आप लोगों को ज्यादा पता होगा, यहां की जनता को पता है उनके बारे में और मुझे तो लग रहा है यहां का जो माहौल मैंने देखा है. उससे तो लगता है कि यहां की जनता उन्हें हरा कर ही भेजेगी.”

विधानसभा चुनाव के दौरान ये बात कही थी अखिलेश ने

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे और गठबंधन नहीं होने की वजह से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलकर नारादगी व्यक्त की थी और सपा प्रमुख ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया था. इसी के साथ ये भी कहा था कि अच्छा हुआ लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का चाल चरित्र पता चल गया. यही नहीं अखिलेश ने ये तक कह दिया था कि उनके साथ एमपी में जो कांग्रेस ने किया है वही काम उसके साथ यूपी में सपा करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago