देश

UP Weather Today: यूपी में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, लखनऊ से लेकर नोएडा तक गिरा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather Update: यूपी में हड्डियां कंपा देने वाली गलन अब शुरू हो चुकी है. ठंडी पछुआ हवा की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है और रात के साथ ही दिन में भी ठिठुरन बढ़ती जा रही है. राजधानी लखनऊ से नोएडा तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. तो वहीं मुजफ्फरनगर तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ी है और नीचे गिरता पारा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. चल रही पछुआ हवा ने पूरे प्रदेश के लोगों को कंपा कर रख दिया है तो वहीं अब धूप का असर भी अब हल्का होने लगा है. पहली बार राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है तो वहीं मुजफ्फरनगर में सबसे कम 5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है. दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञों ने 12 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक यूपी मौसम शुष्क रहने की सम्भावना जताई है. मौसम विभाग ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि, इस अवधि में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में एक दो स्थान पर छिछला से मध्यम कोहरा (सतही दृश्यता 200 मीटर से 999 मीटर) तक होने की संभावना है. 16 और 17 दिसम्बर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार है. फिलहाल मौसम विभाग ने इस दौरान कोहरे को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: अधिकारी की बेटी से चलती कार में गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि, राजधानी लखनऊ के साथ ही यूपी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है. पिछले 3 दिनों के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है. इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है. अतुल कुमार ने आगे बताया कि, आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. तो वहीं कोहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इसी के साथ वायुमंडलीय आर्द्रता घटने व तेज सतही हवाओं के प्रभाव से कोहरे का घनत्व घटने से सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है.

अतुल कुमार ने कहा कि, अगर प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है. तो वहीं मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो इसी के साथ ही बरेली में 5.5 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 6.5 डिग्री, नजीबाबाद में 7.2 डिग्री, फुरसतगंज में 8.5 डिग्री और शाहजहांपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कानपुर शहर में 9.4 डिग्री, औराई में 10.0 डिग्री, गोरखपुर में 8.8 डिग्री, बलिया में 10.5 डिग्री, बहराइच में 10.0 डिग्री, गाजीपुर में 10.5 डिग्री, सुल्तानपुर में 10.4 डिग्री, वाराणसी में 11.4 डिग्री, प्रयागराज में 11.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

17 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

52 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago