देश

“अखिलेश और तेजस्वी को उनके पिता ने बनाया CM, लेकिन मोहन यादव को…”, मुख्यमंत्री के ऐलान पर BJP सांसद ने क्या कहा?

UP Politics: भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश में मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के रूप में आगे करने के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है. जहां एक ओर भाजपा ने मोहन यादव को सीएम का चेहरा बनाकर यादव समाज को साधने की कोशिश की है तो वहीं अब लगातार यादवों के वोट पर अपना अधिकार जमाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भाजपा नेता लगातार निशाना साध रहे है.

ताजा हमला गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने साधा है और सपा मुखिया अखिलेश यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि, “मध्य प्रदेश के उस समाज को बधाई जिस समाज को काफी समय से वंचित रखा गया था. प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, जिसको लोग समझ नहीं पाए हैं. मुलायम सिंह यादव को समाज ने मुख्यमंत्री बनाया लेकिन उन्होंने किसको बनाया अपने बेटे अखिलेश यादव को. लालू यादव को भी समाज ने सीएम बनाया लेकिन उन्होंने अपने बेटे को बनाया लेकिन पीएम मोदी ने समाज से जुड़े हुए व्यक्ति मोहन यादव को सीएम बनाया.” बता दें कि वर्तमान में मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए हैं. इस सीट से मोहन यादव लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी करीबी हैं. राजनीति की शुरुआत उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. मोहन यादव लंबे समय से मध्य प्रदेश की सियासत में सक्रिय है. अगर उनके राजनीतिक सफर पर गौर किया जाए तो वह 1982 में उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय के सह सचिव चुने गए थे और 1984 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे.

ये भी पढ़ें- “मध्य प्रदेश की बहनों ने आपको चुना है भैया, कहीं नहीं जाने देंगे”, शिवराज से लिपटकर रोने लगीं महिलाएं, देखें Video

गूगल में किया जा रहा है सर्च

पत्रकारों से बात करते हुए रवि किशन ने आगे कहा, “ये नाम किसी ने नहीं सोचा था जो आज चर्चा का विषय बन गया है. लोग गूगल पर उनके बारे में सर्च कर रहे हैं. पूरे यादव समाज में इतना बड़ा संदेश गया है.” तो वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि, “बीजेपी कैडर बेस संगठन है जहां पर किसी भी कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जा सकता है. ये कोई एक परिवार का दल नहीं है, किसी जाति का समूह नहीं है. जो जाति आधारित दल हैं उन सभी के पेट में दर्द हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि, चाहे छत्तीसगढ़ हो या मध्य प्रदेश दोनों ही जगह पर सामान्य कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा गया है और इससे विपक्षी दलों के पेट में जरूर दर्द हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

45 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago