देश

Lok Sabha Election: अमिताभ और जया के बाद राजनीति में हाथ आजमाएंगे अभिषेक बच्चन? इलाहाबाद लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Lok Sabha Election: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बाद उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन भी राजनीति में कदम रख सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि जूनियर बच्चन अखिलेश यादव की पार्टी में शामिल होंगे और इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगे. हालांकि, अभिषेक या पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. अभिषेक के राजनीति में शामिल होने की खबरों ने खासकर उत्तर प्रदेश में काफी हलचल मचा दी है. लोग यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या ये खबरें सच हैं.

एक्टर से ज्यादा एक सफल बिजनेसमैन हैं अभिषेक

बता दें कि अभिषेक बच्चन एक एक्टर से ज्यादा कहीं अच्छे बिजनेसमैन हैं. वे दो सफल स्पोर्ट्स टीम प्रो कबड्डी टीम और जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं. इसके अलावा वह इंडियन सुपर फुटबॉल लीग में चेन्नईयिन फैन क्लब के भी मालिक हैं. ये टीम दो बार इंडियन सुपर फुटबॉल लीग का खिताब जीत चुकी है. 2013 में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था, “मेरे माता-पिता राजनीति में रहे हैं, लेकिन मैं नहीं . मैं पर्दे पर भले ही एक राजनेता की भूमिका निभा सकता हूं, लेकिन असल जिंदगी में यह बहुत बड़ी बात है. मैं कभी इसमें शामिल नहीं होऊंगा.”

यह भी पढ़ें: UP: पैरों में सिर रखकर गिड़गिड़ाता रहा दलित युवक, कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराती रहीं सपा की शाहीन बेगम, वायरल हो रहा है वीडियो

अमिताभ और जया का राजनीतिक सफर

साल 1984 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अभिनय से ब्रेक लेकर राजनीति में प्रवेश किया. हालांकि, उनका राजनीतिक करियर लंबा नहीं चला. इलाहाबाद लोकसभा सीट से बच्चन ने बंपर जीत दर्ज की. तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को करारी शिकस्त दी थी. इस चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुगुणा के खाते में 25 फीसदी वोट आए. बाद में बोफोर्स घोटाले में शामिल होने के आरोप लगने के बाद जुलाई 1987 में उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया. बिग बी ने पहले कहा था कि राजनीति में शामिल होने का उनका फैसला भावनात्मक था लेकिन जब वह इसमें शामिल हुए तो उन्हें एहसास हुआ कि वहां भावनाओं की कोई जगह नहीं है. दूसरी ओर, जया बच्चन पहली बार 2004 में सपा से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं. उन्होंने मार्च 2006 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें 2012 में तीसरे कार्यकाल के लिए और फिर 2018 में चौथे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

46 seconds ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

56 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago