देश

पीएफआई के दो नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर हुआ जारी

नई दिल्ली – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में केरल के दो पीएफआई नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, एलओसी पीएफआई के केरल सचिव अब्दुल सत्तार और महासचिव सी.ए. रऊफ के खिलाफ जारी हुआ है.

हाल ही में राज्य के पहाड़ी इलाकों में पीएफआई के 100 सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी. यह आरोप लगाया गया है कि दोनों ने भीड़ को सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट करने के लिए उकसाया. एनआईए के सूत्रों ने कहा कि, चूंकि उन्हें आशंका थी कि पीएफआई के दो नेता विदेश भाग सकते हैं, इसलिए एक एलओसी जारी किया गया है.

फिलहाल एनआईए पीएफआई से जुड़े कुल 19 मामलों की जांच कर रही है. आतंकवाद  विरोध एजेंसी ने कहा कि, पहले गिरफ्तार किए गए 46 आरोपियों को 2010-11 के मामलों में दोषी ठहराया गया था. पीएफआई के करीब 355 सदस्यों के खिलाफ एजेंसी पहले ही चार्जशीट कर चुकी है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

2 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

2 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

3 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

4 hours ago