देश

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

कुल्लू – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार रात एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया है. यहां टैंपो ट्रेवलर के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से 7 पर्यटकों की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुला रखने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को नेर चौक मेडिकल कालेज लाने में दिक्कतो का सामना ना करना पड़े. यह मार्ग दिन में भूस्खलन के कारण छह मील तक बंद हो गया था. उन्होंने इस हादसें पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

17 पर्यटक आए थे घूमने

आइआइटी वाराणसी के विद्यार्थियों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली से कुल्लू घूमने आए थे. रविवार को वे जलोड़ी जोत पर घूमने गए थे. रात को वापस बंजार की ओर आ रहे थे कि घ्यागी मोड़ के समीप ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी. नीचे गिरते ही वाहन के परखचे उड़ गए. जिसमें चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें खाई से निकालकर अपने वाहनों में बंजार अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में तीन और पर्यटकों की मौत हो गई.

ये हुए घायल : घायलों की पहचान जय अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, एहसान निवासी फरीदाबाद हरियाणा, अभिनय सिह निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश, राहुल गोस्वामी निवासी हिसार हरियाणा, ऋषभ निवासी नई दिल्ली, अजय निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, लक्ष्य निवासी जयपुर राजस्थान, निष्ठा निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश, सतीजा निवासी हिसार हरियाणा के रूप में की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

17 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

17 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago