देश

भगवान राम ने हरचौका मे बिताए थे 4 महीने, विश्वकर्मा ने बनाई थी गुफा, जानें यहां का पौराणिक इतिहास

Lord Ram Came Harchauka Chhattisgarh in exile days: देश में चारों ओर राम नाम की गुंज हैं. प्रत्येक देशवासी को 22 जनवरी का इंतजार है. जब पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं भगवान राम को जब 14 वर्ष का वनवास हुआ था तो वे आज के वर्तमान छत्तीसगढ़ में सबसे पहले हरचौका आए थे. भगवान राम ने वनवास के 4 महीने माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ मवई नदी के तट पर बिताए थे. तब से इस जगह को सीतामढ़ी के नाम से जाना जाता है.

यह भी पढ़ेंः 1100 ठाकुर 500 साल बाद पहनेंगे पगड़ी, पढ़ें अयोध्या के सरायरासी गांव की कुर्बानी की यह गाथा

मवई नदी के किनारे भगवान राम ने बिताए 4 महीने

अब 22 जनवरी को भी हरचैका में मेला लगेगा. इसमें छत्तीसगढ़ और एमपी के लोग भी यहां पहुंचेंगे. मवई नदी के किनारे स्थित सीतामढ़ी-हरचौका की इस गुफा में 17 कमरे हैं. इस स्थान को सीता रसोई के नाम से जाना जाता है. वहीं यहां की गुफा में 12 शिवलिंग भी स्थापित हैं. गुफा में रहने के दौरान भगवान राम शिवलिंग की पूजा करते थे.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम के आने से पहले यहां भगवान विश्वकर्मा आए थे उन्होंने ही भगवान राम के रहने के लिए गुफा का निर्माण किया था. यहां स्थित सीता रसोई में माता सीता खाना बनाती थी. माता सीता मवई नदी के तट पर स्नान किया करती थी.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir Live: राम रस में डूबा देश तो विदेश में भी चली राम नाम की लहर, अयोध्या में दिखी रामलला की पहली झलक

भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे- श्याम बिहारी जायसवाल

वहीं हरचौका के मेले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा उत्साह हरचौका में है. भगवान राम को यहां भांजा माना जाता है. क्योंकि माता सीता छत्तीसगढ़ की बेटी थीं. इसलिए हरचौका में यह उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

2 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

9 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

9 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

28 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

44 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

47 minutes ago