बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
Buxar: वैसे तो आज पूरा भारतवर्ष राममय हो चुका है. भगवान रामलला के जन्मोत्सव रामनवमी श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है. भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेता युग में इसी दिन पैदा हुए थे. वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन उनका जन्म हुआ था. श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे. ऐसे में आज उनके जन्मोत्सव के दिन भला उनकी शिक्षाभूमि पीछे कैसे रह सकती है.
आपको बता दें कि भगवान राम की शिक्षाभूमि और प्रथम युद्ध स्थल बक्सर में एक से बढ़कर एक शोभायात्रा निकाली गई है. इस शोभायात्रा में बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शामिल भी हुए. केंद्रीय मंत्री ने राम जन्मोत्सव के अवसर पर बक्सर सहित पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भगवान श्रीराम को लेकर कही ये बातें
अश्विनी चौबे ने कहा कि भगवान राम ने आततायियों का नाश किया. भगवान राम तप, त्याग, तपस्या एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं. भगवान श्रीराम संयम एवं संकल्प की प्रतिमूर्ति हैं. उनका मर्यादित जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा. ब्रह्मांड में एक ही राजा हुए भगवान श्रीराम. भगवान श्री राम पूरे ब्रह्मांड के गौरव हैं. उनका जीवन सभी को हमेशा मर्यादित जीवन के लिए प्रेरित करता रहेगा.
खास है दिल्ली में आयोजित होने वाला प्रभु श्रीराम का यह क्रायक्रम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि मुझमें राम भगवान श्री राम को जीवन का आदर्श बनाने के लिए सभी को प्रेरित करेगा. मुझमें राम थीम पर आधारित राजधानी दिल्ली में सनातन संस्कृति समागम राम राज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह 6 से 10 अप्रैल तक छतरपुर मंदिर दिल्ली में होगा. इसका आयोजन श्री राम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर और नमो सद्भावना समिति हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है. बक्सर की झांकी दिल्ली में दिखेगी. सभी श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि बक्सर की जानकारी समागम में प्राप्त करेंगे.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…