होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
विधायक बेदी राम ने किया औचक निरीक्षण (फोटो ट्विटर)
Ghazipur: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस भ्रष्टचार के मामले को सुभासपा के विधायक बेदी राम (MLA Bedi Ram) ने उजागर किया है. दरअसल गाजीपुर में एक जगह सड़क निर्माण का काम हो रहा था, जहां विधायक विधायक बेदी राम पहुंचे और उन्होंने अपने जूतों की ठोकरें से ही सड़क खोदकर लापरवाही का काम उजागर कर दिया.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने बताया कि “पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र जखनिया-गाजिपुर के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जो काफी घटिया है.”
घटिया सड़क निर्माण के जानकारी ग्रामीणों ने विधायक बेदी राम को दी थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सड़क का औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण के दौरान सड़क बनाने में की जा रही लापरवाही को देखकर सुभासपा विधायक बेदी राम आग बबूला हो गए. उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को जमकर लताड़ लगा दी. इस दौरान बेदी राम ने पूछा कि ये रोड़ है? मजाक बना रखा है क्या? उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि क्या इस पर गाड़ी चलेगी ?
यह भी पढ़ें- भगवान श्रीराम ब्रह्मांड नायक, आततायियों का किया नाश, सामाजिक समरसता के सबसे बड़े प्रतीक- बोले अश्विनी चौबे
सोशल मीडिया पर सुभासपा विधायक बेदी राम के वायरल हो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वह गुस्से लाल में होकर पूछते हैं कि यह रोड बनाए हो…या मजाक बना रखा है. ठेकेदार तो तुम्ही होना. इसी तरह से काम होता है क्या? इस दौरान विधायक ने ठेकेदार से पूछा कि इस पर गाड़ी चलेगी, क्या? वायरल वीडियो केवल 37 सेकेंड का है. वहीं इस दौरान बेदी राम ने कहा कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से घटिया सड़क निर्माण हो रहा है.
वहीं इस मामले सपा महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा ने भी सवाल उठाएं. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “माननीय विधायक गण सड़कों की हालात पर हैं शर्मसार! क्या लोकनिर्माण की यही हकीकत है ‘सरकार’ !”
ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…
Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…