होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में कई जगह बरसे बादल (फोटो ani)
Weather Update: राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते गुरुवार शाम तक मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहा. लेकिन दोपहर होने के बाद ही अचानक बादल छा गए, दिन में ही काला अंधेरा छाने लगा, बरसात होने लगी. झमाझम बारिश के चलते मौसम भी काफी सुहावना हो गया. शाम होने तक कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गई. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जतायी थी.
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला आज 30 मार्च (गुरुवार) के अलावा 31 मार्च को भी जारी रह सकता है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावनाएं हैं.
राजधानी दिल्ली में इस समय कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो शुरू हो चुकी है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के साउथ रिंग रोज और साउथ एवेन्यू में जमकर बारिश हुई है. इसके अलावा बीते दिन शाम को भी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई थी. जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया था. दिल्ली में पिछले कुछ समय से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होता है. वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक चार अप्रैल के बाद से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.
इससे पहले दिन में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम में बारिश, आंधी की गतिविधि की संभावना है.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…