देश

UP Politics: “बुरा ना मानो, भाजपा आ रही है वापस”, राहुल गांधी बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होली के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संदेश देते हुए कहा है कि “होली के दौरान हम अक्सर कहते हैं बुरा ना मानो होली है और यही मैं राहुल गांधी को बताना चाहूंगा. मेरा उन्हें संदेश है बुरा ना मानो होली है और बीजेपी फिर से सत्ता में आ रही है.” इसी के साथ इस मौके पर डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी को लेकर भी घेरा, जिसमें उन्होंने लंदन में कहा था कि, “भारत में लोकतंत्र का अंत.” राहुल गांधी को यह संदेश डिप्टी सीएम मौर्य ने एक प्रेस कांफ्रेंसमें दिया.

इस दौरान उन्होंने लंदन में भारत में लोकतंत्र के अंत पर राहुल गांधी की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र समाप्त नहीं हुआ है, कांग्रेस निश्चित रूप से समाप्त हुई है. इसके साथ मौर्य ने ये भी कहा कि, “राहुल गांधी अब कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस को बचाया नहीं जा सकता है. भारत जोड़ो यात्रा भी एक शानदार विफलता में समाप्त हुई. त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के हालिया चुनाव परिणाम इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस किस ओर बढ़ रही है.”

2024 में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “भाजपा के सभी कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं. उम्मीद है कि आगामी आम चुनाव में भाजपा देश में 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी.”

ये भी पढ़ें:- Chitrakoot Jail Case: चित्रकूट जेल कांड में जेलर गिरफ्तार, बरामद हुए घूस के लाखों रुपए, लाइट बंद करके विधायक अब्बास अंसारी को मिलाया जाता था पत्नी से, घंटों बीताते थे क्वालिटी टाइम

राहुल ने लंदन के दौरे के दौरान कही थे ये बातें

हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर गए थे. उन्होंने लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से बातचीत की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं. वहां विपक्ष का दमन हो रहा है. राहुल ने कहा कि ये कहना कि कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल है. ब्रिटेन में अपोजीशन लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पार्लियामेंट के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था.

इस कार्यक्रम में राहुल ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी शेयर किए. इसी के साथ यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह भारत में हमेशा के लिए सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. बीजेपी के 10 साल शासन से पहले कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही है. अगर आप इसे ठीक से देखें तो आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक देश संभाला है.

–भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

9 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

52 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago