टॉपर बच्चों का हुआ सम्मान
Lucknow: सिटी मोन्टेसरी स्कूल (CMS) अपने 69 टॉपर छात्रों को 70 लाख रूपये रूपयों के नकद पुरस्कार से नवाजेगा, जिन्होंने आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा-2023 में 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए हैं. यह घोषणा आज सी.एम.एस. संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने सीएमएस गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में की. इस मौके पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया.
इस अवसर पर डॉ. गांधी ने कहा कि आईएससी में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश में टॉप करने वाले सी.एम.एस. छात्र मो. अर्यान तारिक को 2 लाख रूपयों के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जबकि शेष 68 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जायेगा. इस प्रकार, 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सीएमएस के 69 छात्रों को 70 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा.
बता दें कि इससे पहले, समारोह के मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्र, IAS मुख्य सचिव, यूपी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्घाटन किया एंव सीएमएस के ऑल इण्डिया टॉपर छात्रों को सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले आईएससी नेशनल टॉपर सीएमएस राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक, 99.50 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित करने वाले राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान एवं 99.25 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव, सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया.
आईसीएसई (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित करने वाले सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेष्ठ मेहरोत्रा व सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुकृति दिनेश राय के साथ ही आई.सी.एस.ई. में 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया तृतीय रैंक अर्जित करने वाले 13 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी 4169 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्र ने मेधावी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने अपने परिश्रम व लगन से सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल देकर न सिर्फ अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि लखनऊ व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए इस समारोह का विशेष महत्व है क्योंकि यह आज सम्मानित होने वाले छात्रों को जीवन में और आगे बढ़ने व जीवन की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देता है.
इस मौके पर आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 4047 टॉपर छात्रों ने आज प्रातः अपनी रिकार्ड तोड़ सफलता का ‘विजय जुलूस’ निकालकर अन्य छात्रों को प्रेरणा दी. यह विक्ट्री मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक निकाला गया.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…