मनोरंजन

The Kerala Story Box Office Collection: ‘द केरला स्टोरी’ की 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी जारी, शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को भी पछाड़ा

The Kerala Story Box office Day 10: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज के बाद धूम मचा रही है. रिलीज से पहले ही जहां फिल्म विवादों में बनी हुई है वहीं रिलीज के बाद भी इसे लेकर सियासत जारी है. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को पहले दिन से ही सराहा जा रहा है. इस फिल्‍म का बजट महज 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वही फिल्म अपनी लागत का कई गुना कमा चुकी है. दूसरे वीकेंड पर भी ‘द केरला स्टोरी’ का कलेक्शन शानदार रहा है. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की इसकी कमाई पर.

‘द केरला स्टोरी’ का 10वां दिन

सिनेमाघरों में ‘द केरला स्टोरी’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी. वहीं रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है. इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ के कलेक्शन में भी हर दिन इजाफा हो रहा है. वहीं अब फिल्म के दूसरे रविवार या रिलीज के 10वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़ें पर नजर डालें तो इसकी कमाई में 14 मई को जबरदस्त तेजी देखी गई. एक द‍िन में कमाई के लिहाज से फिल्म ने रविवार को रिलीज के बाद अब तक की सबसे अध‍िक 23.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. 10 द‍िनों में फ‍िल्‍म 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें: क्लासी ब्लैक बैग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Parineeti Chopra, इसकी कीमत उड़ा देगी आपके होश

इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म का 10 द‍िनों का यह आंकड़ा ‘किसी का भाई किसी की जान’ और रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से भी अधिक है. वहीं कोरोना के बाद सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने भी 10वें दिन भारत में महज 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की अब तक की कमाई जबरदस्त रही. ‘द केरला स्टोरी’ की 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आंधी जारी है. बता दें कि फिल्म न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के कई देशों में रिलीज हुई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

3 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

27 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

42 minutes ago