देश

Lucknow: सीएम योगी ने किया वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लीकेशन सेंटर का शुभारंभ, यूपी वालों को अब नहीं लगाना पड़ेगा दिल्ली का चक्कर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़ी सहूलियत देते हुए सीएम योगी ने बीते शनिवार को वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्धाटन किया. इस दौरान 5 कालीदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे. वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर पर चेक गणराज्य, इटली, ऑस्ट्रिया समेत 12 देशों की यात्रा के लिए अब वीजा आवेदन लखनऊ से ही किया जाएगा. यह केंद्र आलमबाग बस टर्मिनल के प्रथम तल पर स्थित है और 9 फरवरी से यहां कामकाज चालू हो जाएगा.

वीएफएस ग्लोबल प्रदेश के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से विभिन्न देशों के लिए वीजा आवेदन करने की एक सरल प्रक्रिया प्रदेशवासियों को मिलने लगेगी. इसके साथ ही ही वीएफएस ग्लोबल प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपना योगदान देगा. इसके अलावा अतिथि देवो भव: की एक परंपरा को आगे बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा.

आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक का उपयोग कर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ ईज ऑफ लिविंग पर फोकस किया जा रहा है. लोगों को वीजा और पासपोर्ट के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए काम किया जा रहा है. पिछले छह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें विदेश में आपदा में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया.

सीएम योगी ने वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ को इस केंद्र के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. बताया जा रहा है कि यह केंद्र एक साल में करीब एक लाख बीस हजार वीजा आवेदनों का निस्तारण करने में सक्षम है. इस मौके पर क्रोएशिया के राजदूत पीटर ल्जुबिसिक, माल्टा के उच्चायुक्त रयूर्वे गुची, पुर्तगाल के राजदूत डॉ. रुई अल्बर्टो कार्वलो बचेइरा, सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, डीजीपी डीएस चौहान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे.

डॉ. राजेश्वर ​सिंह ने योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया

सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर ​सिंह ने इस मौके पर योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि उत्तर प्रदेश 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था का प्रदेश है. अयोध्या, मथुरा, काशी जैसे प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थान यूपी में हैं. पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस प्रदेश का क्षेत्रफल यूनाइटेड किंगडम से भी बड़ा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है. व्यापार की दृष्टि से निवेशकों के लिए भी यह सबसे सुरक्षित प्रदेश है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है. यूपी में सीएम योगी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago