होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Turkey earthquake: दक्षिणपूर्वी टर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके से कई इमारतें ढह गईं. इस भूकंप से अब तक टर्की में 284 और सीरिया में सरकार नियंत्रण वाले इलाकों में 237 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 630 लोग घायल हुए हैं. विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में कम से कम 47 लोगों के मारे जाने की खबर है.
जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा टर्की के दक्षिण में गाजियानटेप में तेज झटके महसूस किए गए. इस इलाके में भूंकप से सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है. उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को ‘‘विनाशकारी’’ बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं.
‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था. कई प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए. भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं.उत्तर-पश्चिम टर्की में 1999 में आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 18,000 लोग मारे गए थे.
टर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कई एजेंसियां लोगों को बचानें में लगी हुई है. बहुत सारी इमारतें जमींदोज़ भी हो गई हैं. उनके अंदर लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही इजरायल, फिलिस्तीन, साइप्रस, लेबनान, इराक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. टर्की-ईरान सीमा पर इससे पहले भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 दर्ज की गई थी. सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं वो परेशान करने वाले हैं. लोग यहां-वहां भाग रहे हैं. बड़ी-बड़ी इमारतें जमींदोंज हो गई हैं.
बड़े-बड़े माइकों में एनाउंस किया जा रहा है कि लोग अपने घरों को छोड़कर खुले ओपन एरिया की ओर जाएं. लोग यहां वहां भाग रहे हैं. चारो ओर मलबा पड़ा हुआ है. भूकंप इतना भयंकर था कि लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिला . रिएक्टर स्केल में 7 से ऊपर भूकंप बहुत खतरनाक माना जाता है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…