Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: गोमती नदी में गिर रहे नालों को योगी सरकार से बंद कराने की मांग, जनता ने निकाला 10 कुंतल कचरा

स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने गोमती नदी सफ़ाई अभियान के तहत नदी की तलहटी से लगभग 10 कुंतल जलकुंभी व अन्य कचरा निकाला.

गोमती नदी से कचरा निकालते लोग

Lucknow: स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के गोमती नदी सफ़ाई अभियान के तहत नदी की तलहटी से लगभग 10 कुंतल जलकुंभी कचरा हवन-पूजन सामग्री, सैकड़ों की संख्या में देवी देवताओं की मूर्तियों को निकालकर सरकार से गोमती नदी में मिलने वाले नालों को बंद कराने की मांग की.

बता दें कि गोमती नदी सफाई अभियान के 259वें साप्ताहिक रविवार को स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना प्रातः 5: 30 बजे हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर पहुंच कर गोमती नदी सफाई अभियान की शुरुआत की. पर्यावरण सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने आज गोमती नदी की तलहटी व गोमती नदी तट पर लगभग 2 घंटे तक कड़ी मेहनत के बाद कुंतलों कचरा सड़े गले कपड़े, पॉलथीन, हवन सामग्री,फूल-माला इत्यादि और देवी-देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां निकाली.

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: “देश में चल रही तानाशाही, 2024 चुनाव से पहले शुरू करेंगे नया आंदोलन”, पहलवानों के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत की चेतावनी

दुर्गंध व करोड़ों मच्छरों के बीच संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में प्रीति जैन, निशा सरिता, शांती कश्यप विष्णु तिवारी रमेश जोशी, राजेश जोशी, महेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, रिंकू सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक जोशी, आनन्द वर्मा, रामकुमार इत्यादि ने गोमती नदी में बढ़ रहे प्रदूषण पर घोर चिंता व्यक्त की. लगभग 3 दर्जन स्वयं सेवकों ने गोमती नदी सफाई के बाद आदि गंगा गोमती मां की विधिवत प्रातः मंगला आरती की तथा राष्ट्र गान के साथ आज का गोमती नदी सफाई अभियान संपन्न किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital