वीडियो ग्रैब
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उनको एलडीए के एक अधिकारी ने थप्पड़ जड़ा है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रहे हैं और एलडीए के अन्य अधिकारियों के सामने ही थप्पड़ मारने का आरोप भी लगा रहे हैं. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
प्राधिकरण भवन में जनता अदालत के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग मुकेश शर्मा भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने रोते हुए आरोप लगाया कि उनको लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने थप्पड़ मारा है. वह वायरल वीडियो में भी किसी के पूछने पर डीके सिंह का नाम ले रहे हैं. उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से शिकायत करने की भी बात कही है.
मकान पर कब्जा न दिलाने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग मुकेश शर्मा अपनी बात कह रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि वह 19 साल से प्राधिकरण भवन के चक्कर लगा रहे हैं, पर आज तक उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिला. उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों पर कब्जेदारों से मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया है और कहा है कि उन लोगों ने 2009 से उनके मकान पर कब्जा किया हुआ है. बुजुर्ग ने कहा कि यहां के सब बड़े अफसर कब्जा करने वालों से मिले हैं और उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है. इसी दौरान वह रो-रो कर ये भी बता रहे हैं कि उनको डीके सिंह ने मारा है.
पढ़ें इसे भी- Viral Video: “15 मिनट में कर्मचारी का सस्पेंशन लेटर भेजो, वरना 16वें मिनट में…” UP के मंत्री ने लगा दी अधिकारी की क्लास
वीडियो में अन्य फरियादी भी कह रहे हैं कि यहां गुंडई होने लगी है. एक अन्य आवंटी ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरा भी 30 साल के प्रकरण पड़ा हुआ है. बुजुर्ग मुकेश शर्मा ने ये भी कहा कि उनके पास अधिकारियों की करतूतों की एक-एक रिकार्डिंग है. अधिकारी ने थप्पड़ मारकर चश्मा तोड़ दिया है. ये लोग यहां जनता को बुलाकर यही करते हैं. मेरे पास एक-एक रिकार्डिंग है.
एलडीए उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने न्याय देने की बात करते हुए कहा है कि पीड़ित से लिखित शिकायत मांगी गई है. उनकी शिकायत मिल जाए तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी ने बुजुर्ग को थप्पड़ मारा है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…