देश

Lucknow News: अधिकारी की बेटी से चलती कार में गैंगरेप, 3 गिरफ्तार, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां चलती एसयूवी कार में एक सेवारत पीसीएस अधिकारी की 23 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस मामले में पीड़िता ने रविवार को वजीरगंज पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि घटना 5 दिसंबर को हुई थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों की पहचान सत्यम मिश्रा (22), असलम (31) , सुहैल (23) के रूप में की गई है. पुलिस तीनों से मामले में पूछताछ कर रही है.

इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी निगरानी अतिरिक्त डीसीपी (पश्चिम क्षेत्र) चिरंजीव नाथ सिन्हा कर रहे हैं. उन्होंने पूरे प्रकरण के बारे में मीडिया को बताया कि पीड़िता 5 दिसंबर के दिन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में अपना इलाज कराने के लिए गई थी. पीड़िता यहां पर मनोचिकित्सक से इलाज करवा रही है. एडीसीपी ने आगे बताया कि वह विभाग के गेट के पास एक चाय की दुकान पर गई थी, जिसे आरोपी व्यक्ति चला रहे थे. पीड़िता जब चाय की दुकान पर गई तो उसके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई. इस पर उसने फोन चार्ज करने के लिए मदद मांगी. इस पर आरोपी सत्यम ने पास खड़ी एंबुलेंस में उसका फोन चार्ज कराने की बात कही. इस पर पीड़िता तैयार हो गई, लेकिन कुछ ही देर बाद एंबुलेस चालक मोहम्मद असलम गाड़ी लेकर चला गया. इस पूरे मामले को लेकर आरोपी सत्यम ने बताया कि वो डालीगंज गया है. इसके बाद वो पीड़िता के साथ ई रिक्शे से डालीगंज पहुंचा तो बताया कि एंबुलेंस आईटी चौराहे पर हैं. जब वो दोनों वहां पहुंचे तो एंबुलेस वहां भी नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: मेयर प्रमिला पांडेय ने कबड्डी में आजमाए दांव-पेंच…साड़ी पहन कर उतरीं मैदान में, वायरल हुआ Video 

एसयूवी कार में जबरन खींचने के बाद किया गैंगरेप

इसी दौरान सत्यम के दो साथियों असलम और सुहैल ने लड़की को जबरदस्ती एसयूवी में खींच लिया और फिर तेज रफ्तार में कार को बाराबंकी के सफेदाबाद की ओर लेकर चले गए. एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि “उन लोगों ने रास्ते में एक रेस्तरां से खाना खरीदा और लड़की को जबरन खिलाया. इसके बाद जैसे ही कार आगे बढ़ी, सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद वो लोग उसे इंदिरा नगर में उसके दोस्त के घर के बजाय मुंशीपुलिया में छोड़कर भाग गए.”

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

एडीसीपी ने बताया कि “हमने 120 कियोस्क/स्टॉलों का सत्यापन अभियान चलाया और उनकी तस्वीरें लीं और उन्हें बचे लोगों को दिखाया. इसके बाद शक होने पर पहले सत्यम को उठाया जो सुहैल और असलम की चाय की दुकान पर काम करता था. इसकी ही कार का इस्तेमाल अपराध करने में किया गया था. निगरानी विवरण और सीसीटीवी फुटेज से अपराध में उनकी भूमिका का पता चला. इसके बाद पूछताछ में सत्यम ने अपने दोनों साथियों का भी नाम खोल दिया और उसकी निशानदेही पर सुहैल और असलम को भी गिरफ्तार कर लिया.”

अखिलेश ने कहा, निंदनीय

इस घटना को लेकर अब यूपी में सियासत शुरू हो गई है. भाजपा सरकार पर लगातार कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोल रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा है, “ये उप्र में अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस के ज़ीरो हो जाने का परिणाम है. निंदनीय!”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago