देश

Lucknow: अभद्रता करने पर भाजपा नेता को महिला ने जड़ा थप्पड़, शराब के नशे में थे धुत, Video Viral

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे में एक महिला और युवक से अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनके खराब व्यवहार पर महिला ने भी थप्पड़ जड़ दिया.

ये वीडियो रविवार की देर रात का बताया जा रहा है. लखनऊ में भाजपा नेता अतुल दीक्षित पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात को उन्होंने शराब के नशे में उनसे व उनके पति से अभद्रता की. बताया जा रहा है कि रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था और फिर बात गाली-गलौज और हाथापाई पर पहुंच गई.

युवक ने रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा था कि भाजपा नेता उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे. इस पर उनकी पत्नी ने भी बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़ दिया. मामला राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र के E ब्लॉक स्थित एक गली से सामने आया है.

बीजेपी नेता की गाड़ी बीचों-बीच रास्ते में खड़ी थी. काफी देर तक हॉर्न देने के बावजूद गाड़ी रास्ते से नहीं हटी तो युवक ने खड़ी गाड़ी के पास जाकर शीशा खटखटाकर गाड़ी हटाने की बात कही. आरोप है कि शराब के नशे में धुत भाजपा नेता ने इस पर गालियां देनी शुरू कर दी और करीब 20 मिनट तक विवाद चलता रहा. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नशे में धुत भाजपा नेता के पैर भी ठीक से जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं औऱ इस बीच महिला ने पूछा कि आप कौन हैं तो नेता ने कहा कि हम तुम्हारे बाप हैं. इसी के बाद विवाद और बढ़ा और फिर महिला ने उनको थप्पड़ जड़ दिए. बीजेपी नेता की गाड़ी पर भी भाजपा का झंडा लगा था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में युवक ने तालकटोरा थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें- Sanatan Controversy: ‘ये मच्छर-भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे..’, योगी सरकार के मंत्री का I.N.D.I.A गठबंधन पर करारा हमला

भाजपा नेता ने दी सफाई

इस मामले में भाजपा नेता अतुल दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए सफाई दी है कि जिस मोहल्ले में गाड़ी खड़ी थी वहां पर स्थित अस्पताल में वह कैंसर पीड़ित मरीज को देखने गए थे, लेकिन युवक ने इस सम्बंध में जब अस्पताल के डाक्टर से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि कैंसर पीड़ित कोई व्यक्ति यहां भर्ती नहीं है, हालांकि एक शख्स डेंगू से पीड़ित है, जिसको देखने के लिए बीजेपी नेता पहुंचे थे. अतुल दीक्षित ने कहा कि उनके साथ जो शख्स मौजूद था उसको बोन और ब्लड में कैंसर है जिसका आखिरी स्टेज चल रहा है. डॉक्टर द्वारा ये जानकारी मिलने पर वह काफी परेशान और दुखी थे. डॉक्टर ने उनको लोहिया या पीजीआई में एडमिट करने की सलाह दी थी हालांकि विश्वकर्मा पूजा के कारण कल वह एडमिट नहीं कर पाए. इसी के साथ ये भी कहा कि, जिस गली में यह विवाद हुआ वह गली काफी इतनी संकरी है कि आगे और गाड़ियां खड़ी थीं और वह इसी वजह से अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे. इसी बीच में यह विवाद हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

10 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

27 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

45 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

60 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago