PUNJAB: पंजाब के लुधियाना में स्थित किराने की एक दुकान से जहरीली गैस लीक होने के कारण कई लोगों की जान चली गई है. गैस लीक के इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं जहरीली गैस के निकलने से कई लोग इस हादसे में बेहोश हो गए हैं. घटनास्थल के आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है.
ड्रोन की मदद से गैस प्रभावितों की खोज
मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा में गोयल किराना स्टोर के पास गैस लीक हुई है. घटनास्थल पर पुलिस ने लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. वहीं इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ड्रोन की मदद से पुलिस छतों पर भी जहरीली गैस से प्रभावित लोगों की तलाश कर रही है. लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में हुए इस हादसे के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंच चुकी हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लुधियाना वेस्ट की एसडीएम स्वाती ने इस मामले में एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है. पुलिस के अनुसार गैस गोयल किराना के नाम की दुकान से लीक हुई. हालांकि गैस कौन सी है और कहां, किसमें से लीक हुई है इस बारे में टेक्निकल टीम अपनी जांच के बाद बताएगी. फॉरेंसिक एक्सपर्ट इस बारे में पता लगाने के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं.
मरने वालों में इनके नाम
11 मृतकों की हुई पहचान मृतकों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं. मरने वालों की पहचान सौरव (35), कल्पेश (40), वर्षा (35), आर्यन (10), चूलू (16), अभय (13), अज्ञात महिला (40), अज्ञात महिला (25), अज्ञात पुरुष (25) के अलावा नीतू देवी और नवनीत कुमार के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें: ‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’, ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए अपने ट्विट में कहा है कि,’ लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना दुखद है. पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है.’
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…