अतीक और अशरफ पर गोली बरसाता हत्यारोपी (फाइल फोटो)
Atiq Ahmed: माफिया ब्रदर्स हत्याकांड मामले में पुलिस का सनसनीखेज दावा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि अतीक ने पुलिस हिरासत में खुद पर हमला कराने की साजिश रची थी, लेकिन वह अपने ही बिछाए जाल में फंस गया और दोनों की हत्या हो गई. बताया जा रहा है कि उसने यह योजना अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाई थी और इसकी जिम्मेदारी अपने ही फरार गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को दी थी.
15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे प्रयागराज पुलिस अतीक और उसके भाई अशरफ को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी. इसी दौरान कुछ पत्रकार अतीक और उसके भाई से सवाल-जवाब करने लगे. इतने में तीन बदमाशों ने अतीक के साथ ही उसके भाई पर भी गोलियां बरसा दीं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी. इस घटना से पूरे यूपी में हड़कम्प मच गया था. हमला करने के बाद बदमाशों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था.
इसके बाद से ही इस मामले में छानबीन कर रही पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. इसी क्रम में ये भी जानकारी सामने आ रही है कि अतीक ने अपने ही ऊपर नकली हमला कराने की जिम्मेदारी अपने भरोसेमंद गुड्डू मुस्लिम को सौंपी थी. बता दें कि 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है और घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है.
ये भी पढ़ें- Atiq Ahmad: “माफियागिरी ही नहीं धर्मांतरण भी करवाता था अतीक”, महंत राजू दास ने लगाया बड़ा आरोप
अतीक अहमद मामले में शनिवार को पुलिस ने दावा किया था कि अतीक अहमद फायरिंग और बमबाजी करा कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कराना चाहता था, ताकि उस पर न तो कोई बाहर से हमला कर सके और न ही उसका एनकाउंटर हो. पुलिस का दावा है कि ऐसी साजिश थी कि साबरमती जेल से लाए जाने के दौरान अतीक अहमद पर रास्ते में या फिर प्रयागराज में कहीं हमला किया जाए. हालांकि इस हमले में अतीक को कोई नुकसान नहीं पहुंचना था. पुलिस ने दावा किया कि अतीक ने साजिश रची था कि उस पर नजदीक से फायरिंग की जाए और आसपास बम फेंके जाए. इस नकली हमले से अतीक ये दिखाना चाहता था कि विरोधियों ने उस पर हमला किया है और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी जाए, उसकी जान को खतरा है, लेकिन इसके उलट ही हुआ और माफिया ब्रदर्स की हत्या हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने ये भी दावा किया है कि अतीक की साजिश को कामयाब करने के लिए गुड्डू मुस्लिम ने पूर्वांचल के बदमाशों से संपर्क साधा था. बताया जा रहा है कि कई तो प्रयागराज आए भी थे. मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक का बेटा असद और गुलाम मोहम्मद का झांसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद दोनों को पुलिस ने ढेर कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…