देश

Atiq Ahmed: काग्रेस नेता की मदद से अतीक ने दिल्ली में खरीदी थी 100 करोड़ की संपत्ति, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Atiq Ahmed: बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भले ही बदमाशों ने हत्या कर दी है, लेकिन इस मामले में लगातार जांच के दौरान अतीक के काले साम्राज्य को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. एसटीएफ की जांच में ताजा खुलासा हुआ है कि अतीक ने दिल्ली में एक कांग्रेस नेता की मदद से करीब 100 करोड़ की सम्पत्ति खरीदी थी.

जानकारी सामने आ रही है कि अतीक के दिल्ली में एक कांग्रेस नेता से करीबी रिश्ते थे. सम्बंधित कांग्रेस नेता का नाम अफरोज बताया जा रहा है. एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि अतीक अहमद ने अफरोज की मदद से दिल्ली के शाहीनबाग के अलावा ओखला, बाटला हाउस सहित अन्य इलाकों में कई विवादित संपत्तियां खरीदी थीं. इन सभी संपत्तियों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अफरोज की दो साल पहले किसी गम्भीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी. जानकारी सामने आई है कि प्रयागराज के ही रहने वाले अफरोज के दो बेटे दिल्ली में कारोबार करते हैं, जिनसे अतीक के बेटे असद व उमर से अच्छी दोस्ती रही है. अब एसटीएफ ये आशंका जता रही है कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद जब दिल्ली गया था, तब उसने अफरोज के दोनों बेटों से भी संपर्क साधा था.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड का नाम रखा गया था ‘ऑपरेशन जानू’, शूटआउट से पहले शाइस्ता और गुर्गों ने मनाया था जश्न

इस खुलासे के बाद एसटीएफ अफरोज के दोनों बेटों की गतिविधियों की भी छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अतीक गिरोह के अन्य कौन सक्रिय सदस्य उनके संपर्क में थे. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) में अतीक का बेटा असद भी आरोपी था. वह घटना के वक्त से ही फरार था. उसकी तलाश कर रही पुलिस के साथ झांसी में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें वह मारा गया था. उसके साथ अतीक का गुर्गा गुलाम भी मारा गया था. इसी के बाद अतीक और उसके भाई को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी. फिलहाल पुलिस व एसटीएफ फरार शूटर पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के साथ ही अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की बीवी जैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी की तलाश कर रही है. बता दें कि उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को दिन दहाड़े की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

13 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

25 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

37 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

53 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

54 minutes ago