देश

‘भरतनाट्यम डांसर…पेशे से डाॅक्टर…’ जानें कौन है माधवी लता जिन्हें भाजपा ने ओवैसी के खिलाफ बनाया प्रत्याशी

Madhavi Latha BJP Candidate from Hyderabad: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने ये 195 सीटें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की घोषित की है. पार्टी ने तेलंगाना की चर्चित सीट हैदराबाद से माधवी लता को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं. इस सीट पर 1984 से ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है. ओवैसी के पिता सलाउद्दीन ओवैसी 1984 में इस सीट से पहली बार सांसद बने थे. वे 2004 तक लगातार इस सीट से सांसद रहे. उनके बाद उनके पुत्र असदुद्दीन ओवैसी इस सीट से सांसद हैं.

भाजपा ने इस सीट से माधवी लता को प्रत्याशी बनाया है. माधवी लता पेशे से डाॅक्टर हैं. वह विरिंची हाॅस्पिटल की चेयरपर्सन हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं. इसके अलावा लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं. वह और उनका ट्रस्ट सामाजिक कार्यो में बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है. वह सामािजक कार्यों के लिए लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन भी चलाती हैं. फिलहाल वे सनातन पर अपने भाषणों को लेकर काफी चर्चा में हैं. बता दें कि भाजपा ने पहली बार इस सीट से महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ेंः ‘जिम में बैठकर पीसी देख रहे थे पवन सिंह…’ आसनसोल से टिकट मिलने पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन

बता दें कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में भगवत राव को प्रत्याशी बनाया था. भगवत राव ने पिछले चुनाव में 2 लाख 35 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए. हालांकि ओवैसी ने राव को लगभग 3 लाख वोटों से पराजित किया.

ये भी पढ़ेंः भाजपा की पहली सूची में एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कौन हैं अब्दुल सलाम जिन्हें पार्टी से मलप्पुरम से बनाया प्रत्याशी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

21 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

37 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

52 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago