यूटिलिटी

Byju’s के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, कंपनी के फाउंडर ने सैलरी को लेकर कही यह बात

Byju’s Crisis: एडटेक कंपनी बायजू के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, बायजू कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप में शामिल यह कंपनी आज अपने कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रही है. खुद कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कंपनी की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि निवेशकों के साथ विवाद के चलते कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कंपनी के फाउडंर ने सैलरी को लेकर क्या कहा?

Byju’s के फाउंडर ने कही ये बात

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन ने कहा, ‘बायजू अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है. राइट्स इश्यू से हमने जो पैसा जुटाया था, वह निवेशकों के साथ विवाद के चलते एक अलग अकाउंट में लॉक पड़ा है.’ बायजू अपने कर्मचारियों को अब तक फरवरी की सैलरी नहीं दे पाई है. एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने बायजू को आदेश दिया है कि जब तक निवेशकों के साथ विवाद का समाधान नहीं हो जाता है जब तक कंपनी को राइट्स इश्यू से जुटाए गए फंड को एक अलग अकाउंट में रखना होगा.

ये भी पढ़ें:BPSC Teacher Recruitment 2024: बिहार में 40000+ से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता समेत अप्लाई करने के लिए जरूरी डिटेल

रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा कि हमने इस बारे में कई प्रयास किए लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हम प्रयास कर रहे हैं कि 10 मार्च तक कर्मचारियों की उनकी सैलरी मिल जाए. रवींद्रन ने आगे कहा कि वह ऐसा करने में तभी समर्थ होंगे, जब कानून उन्हें ऐसा करने की इजाजत देगा. रवींद्रन का कहा है कि पिछले महीने कानूनी प्रक्रिया के कारण कंपनी को परेशानी का सामना करना पड़ा था और अब फंड होते हुए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कंपनी के निवेशको ने की थी ये मांग

कंपनी के कुछ निवेशकों ने 23 फरवरी 2024 को बायजू की पेरेंट कंपनी Think & Learn को एक लेटर लिखकर इसके फाउंडर रवींद्रन को सीईओ के पद से हटाने की मांग की थी. इसके साथ ही कंपनी के निवेशकों ने रवींद्रन के परिवार के सदस्यों जैसे उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई राजू रवींद्रन को भी सभी पद से हटाने की मांग की थी. इसके बाद 24 फरवरी को रवींद्रन ने यह साफ कर दिया कि वह कंपनी के सीईओ पद पर बने रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

1 minute ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

11 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

47 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago