देश

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

MP Shri Krishna Scholarship Winners List: अजय भटनागर/एमपी: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस (1 नवंबर) के पावन अवसर पर प्रदेश के 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ प्रदान की जाएगी. संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा आयोजित इस ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक विजेता विद्यार्थी को ₹1 लाख की सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी 102 चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि भावी पीढ़ी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगी और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी.

7.94 लाख से अधिक विजिट्स और 58 हजार परीक्षार्थी

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, विराट व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, समृद्ध संस्कृति, नैतिक शिक्षा और जीवन-मूल्यों से जोड़ना है.

इस योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया गया था. इस प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश भर के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला:

  • प्रतियोगिता अवधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर 7,94,700 से अधिक यूनिक विजिट्स दर्ज किए गए.
  • प्रतियोगिता के लिए कुल 63,736 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 58,099 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन प्रश्नपत्र हल किया.
  • 23 अक्टूबर 2026 को सर्वाधिक अंक और न्यूनतम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले दोनों वर्गों (विद्यालय एवं महाविद्यालय/विश्वविद्यालय) से नियमानुसार 5,514 प्रतिभागियों की संयुक्त मेरिट सूची तैयार की गई.
  • इस मेरिट सूची में से पारदर्शी कंप्यूटर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दोनों वर्गों के कुल 102 छात्र-छात्राओं का अंतिम चयन किया गया.

खंडवा से सर्वाधिक 6 विद्यार्थी बने विजेता

जिलावार चयन के आंकड़ों पर नजर डालें तो खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विद्यार्थी विजेता बने हैं. इसके अतिरिक्त अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया जिले से 4-4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. वहीं बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से 3-3 मेधावी छात्र चयनित हुए हैं.

चयनित 102 छात्र-छात्राओं की पूरी जिलेवार सूची

खंडवा (6 विजेता):

  • कुलदीप सिंह मौर्य, आईटीआई (विद्यालय वर्ग)
  • अनिरुद्ध सरमंडल, सांदीपनि विद्यालय मूंदी (विद्यालय वर्ग)
  • कशिश बिरले, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
  • लकी नागदे, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बोरावां, खरगोन (महाविद्यालय वर्ग)
  • अनीता डाक्से, शासकीय कॉलेज सनावद (महाविद्यालय वर्ग)
  • आंचल देवड़ा, विष्णु राजोरिया आर्ट & कॉमर्स कॉलेज खिरकिया (महाविद्यालय वर्ग)

अशोकनगर (4 विजेता):

  • माहिका सेन, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अशोकनगर (विद्यालय वर्ग)
  • लोकेश लोधी, शासकीय मॉडल स्कूल चंदेरी (विद्यालय वर्ग)
  • एपी शर्मा, हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग राघोगढ़ (महाविद्यालय वर्ग)
  • समीक्षा पांडे, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)

बड़वानी (4 विजेता):

  • रेयान खान, पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • राज वर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी (विद्यालय वर्ग)
  • गौरव बागुल, आईईएस आईपीएस एकेडमी (महाविद्यालय वर्ग)
  • शिवानी पटेल, शहीद भीमा नायक कॉलेज बड़वानी (महाविद्यालय वर्ग)

नर्मदापुरम (4 विजेता):

  • अल्फी शाह, विवेकानंद स्कूल (विद्यालय वर्ग)
  • नितिन पाल, एपीएस (विद्यालय वर्ग)
  • अक्षा शाह, सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर (विद्यालय वर्ग)
  • खुशबू मालवीय, शासकीय नर्मदा कॉलेज नर्मदापुरम (महाविद्यालय वर्ग)

सिवनी (4 विजेता):

  • नयंश डहरवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा (विद्यालय वर्ग)
  • नगमा बी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
  • गौसिया नफीस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज सिवनी (महाविद्यालय वर्ग)
  • यशपाल सोनूसर, गारमेंट आईटीआई कुरई (महाविद्यालय वर्ग)

सिंगरौली (4 विजेता):

  • अजय कुमार सिंह, शासकीय आईटीआई सरई (विद्यालय वर्ग)
  • अरविंद कुमार पाल, शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न (विद्यालय वर्ग)
  • अभिषेक तिवारी, एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (विद्यालय वर्ग)
  • सूरज कुमार साहू, स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी (महाविद्यालय वर्ग)

उमरिया (4 विजेता):

  • कुलदीप तुरकर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया (विद्यालय वर्ग)
  • वरुण विश्वकर्मा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर, पाली (विद्यालय वर्ग)
  • सानिया बी, इंदिरा गांधी गर्ल्स कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • रिजवान खान, रणविजय प्रताप सिंह शासकीय कॉलेज उमरिया (महाविद्यालय वर्ग)

बुरहानपुर (3 विजेता):

  • गोपाल चौहान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार (विद्यालय वर्ग)
  • अथर्व वर्मा, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
  • उर्मिला अहिरवार, शासकीय कॉलेज उदयपुरा (महाविद्यालय वर्ग)

छतरपुर (3 विजेता):

  • देव तिवारी, शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
  • करन कुमार अहिरवार, ज्ञानोदय विद्यालय (विद्यालय वर्ग)
  • मावेंद्र सिंह बुंदेला, नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

गुना (3 विजेता):

  • जानकी लोधा, नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल सांडा कॉलोनी राघोगढ़ (विद्यालय वर्ग)
  • पूर्ति गदरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवन (विद्यालय वर्ग)
  • नितेश जाटव, शासकीय महाविद्यालय कुंभराज (महाविद्यालय वर्ग)

झाबुआ (3 विजेता):

  • अजय नायक, सांदीपनि विद्यालय पेटलावद (विद्यालय वर्ग)
  • लोकेश मैड़ा, शासकीय एच.एस.एस. रायपुरिया (विद्यालय वर्ग)
  • प्राची भूरिया, शासकीय होलकर कॉलेज इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)

कटनी (3 विजेता):

  • श्यामू सिंह, शासकीय आईटीआई पाली, उमरिया (विद्यालय वर्ग)
  • रीना पटेल, शासकीय कॉलेज ढीमरखेड़ा (महाविद्यालय वर्ग)
  • दिव्या बेन, शासकीय कन्या कॉलेज कटनी (महाविद्यालय वर्ग)

मऊगंज (3 विजेता):

  • प्रिंस सागर साकेत, सीएम राइज स्कूल मऊगंज (विद्यालय वर्ग)
  • शिवम मिश्रा, श्रीयुत कॉलेज गंगेव, रीवा (महाविद्यालय वर्ग)
  • विनय राजक, एसकेएन कॉलेज मऊगंज (महाविद्यालय वर्ग)

सागर (3 विजेता):

  • महादेव सूर्यवंशी, शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली, सागर (विद्यालय वर्ग)
  • विशाल अहिरवार, शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनौधा, सागर (विद्यालय वर्ग)
  • सलोनी अहिरवार, शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर (महाविद्यालय वर्ग)

सतना (3 विजेता):

  • प्रबल गौतम, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सतना (विद्यालय वर्ग)
  • सुब्बू निंगवाल, एस.एन. पीजी कॉलेज खंडवा (महाविद्यालय वर्ग)
  • अभिषेक पांडे, एकेएस यूनिवर्सिटी सतना (महाविद्यालय वर्ग)

श्योपुर (3 विजेता):

  • समीर चौरसिया, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर (विद्यालय वर्ग)
  • श्याम सारस्वत, किड्डीज कॉर्नर स्कूल (विद्यालय वर्ग)
  • अभिमान गुर्जर, शासकीय हाई स्कूल रायपुरा (विद्यालय वर्ग)

उज्जैन (3 विजेता):

  • लखन सिंह सिसोदिया, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
  • आवेश राठौर, श्री गुरु सांदीपनि, उज्जैन (महाविद्यालय वर्ग)
  • पुलकित मारमट, मेडिकल कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

बैतूल (2 विजेता):

  • कमलेश सलामे, शासकीय आईटीआई बैतूल (विद्यालय वर्ग)
  • प्राची यादव, शासकीय जे.एच. कॉलेज बैतूल (महाविद्यालय वर्ग)

भोपाल (2 विजेता):

  • अक्षरा गोस्वामी, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • प्रीतम मांडलेकर, सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक (विद्यालय वर्ग)

दमोह (2 विजेता):

  • लकी कुर्मी, जेएनवी हट्टा, दमोह (विद्यालय वर्ग)
  • शीतल कुर्मी, कमला नेहरू शासकीय कन्या कॉलेज दमोह (महाविद्यालय वर्ग)

देवास (2 विजेता):

  • अनुष्का प्रजापत, शिवम ब्रेनी बेयर स्कूल टोंक खुर्द, देवास (विद्यालय वर्ग)
  • अंजलि बगवान, शासकीय कृष्णजीराव पवार पीजी कॉलेज देवास (महाविद्यालय वर्ग)

धार (2 विजेता):

  • दुर्गेश बरवे, शासकीय आईटीआई धार (विद्यालय वर्ग)
  • राम मेड़ा, शासकीय एच.एच.एस. मुलथान (विद्यालय वर्ग)

ग्वालियर (2 विजेता):

  • शिवांश पखरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज (विद्यालय वर्ग)
  • शौर्य प्रधान, जीवाजी विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)

नीमच (2 विजेता):

  • आदित्यराज सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद रोड मोरका (विद्यालय वर्ग)
  • जया, शासकीय आर.वी. कॉलेज मनासा (महाविद्यालय वर्ग)

निवाड़ी (2 विजेता):

  • मिथुन केवट, श्री साईं आईटीआई कॉलेज निवाड़ी (विद्यालय वर्ग)
  • मुस्कान पाल, शासकीय कॉलेज पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी (महाविद्यालय वर्ग)

रायसेन (2 विजेता):

  • अनंता वरहैया, वीर सावरकर शासकीय कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)
  • दीक्षा सोनी, शासकीय कॉलेज बाजना (महाविद्यालय वर्ग)

राजगढ़ (2 विजेता):

  • मनीषा गुर्जर, वीर सावरकर महाविद्यालय पचोर (महाविद्यालय वर्ग)
  • चिराग घावरी, वीर सावरकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पचोर (महाविद्यालय वर्ग)

रतलाम (2 विजेता):

  • पुष्कर बोरिया, शासकीय एच.एस. स्कूल बरदिया गोयल (विद्यालय वर्ग)
  • कुणाल पारडकर, टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल (महाविद्यालय वर्ग)

सीहोर (2 विजेता):

  • जिया सैनी, शासकीय कॉलेज रेहटी (महाविद्यालय वर्ग)
  • मोहित हरियाले, शासकीय कॉलेज गोपालपुर (महाविद्यालय वर्ग)

शाजापुर (2 विजेता):

  • साथी आडवाणी, इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज (विद्यालय वर्ग)
  • अलका पुष्पकर, स्वर्गीय राजीव गांधी कॉलेज (महाविद्यालय वर्ग)

1-1 विजेता वाले जिले (कुल 15 जिले):

  • आगर मालवा: देवांश कुशवाह, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कलां (विद्यालय वर्ग)
  • अनूपपुर: काजल केवट, शासकीय कॉलेज कोतमा (महाविद्यालय वर्ग)
  • बालाघाट: गिरीश पारधी, सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी (विद्यालय वर्ग)
  • भिंड: राधा, देव दर्शन एच.एस. स्कूल (विद्यालय वर्ग)
  • दतिया: रिया कौरव, एच.एस. स्कूल सलोन बी.ई. (विद्यालय वर्ग)
  • डिंडौरी: संध्या परस्ते, शासकीय चंद्र विजय कॉलेज डिंडौरी (महाविद्यालय वर्ग)
  • हरदा: चंद्र गोपाल छापरे, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हरदा (महाविद्यालय वर्ग)
  • इंदौर: अथर्व साहू, आईपीएस एकेडमी इंदौर (महाविद्यालय वर्ग)
  • खरगोन: रक्षित अक्कल, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसरावद (विद्यालय वर्ग)
  • मंदसौर: काव्या शर्मा, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (महाविद्यालय वर्ग)
  • पांढुर्णा: सान्वी सिंह बघेल, शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज सतना (महाविद्यालय वर्ग)
  • रीवा: मानसी सिंह, मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा (विद्यालय वर्ग)
  • शहडोल: सताक्षी शुक्ला, सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहडोल (विद्यालय वर्ग)
  • शिवपुरी: पूनम साहू, शासकीय भोजमुक्त विश्वविद्यालय (महाविद्यालय वर्ग)
  • सीधी: प्रांशु गुप्ता, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली (महाविद्यालय वर्ग)
  • विदिशा: गौरव अहिरवार, सरस्वती शिशु मंदिर मंडी बामोरा, जिला सागर (विद्यालय वर्ग)

यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस

मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

3 hours ago