देश

MP News: CM शिवराज ने छिंदवाड़ा में किया ₹1 हजार करोड़ से ज्‍यादा की परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण, बोले- यहां बह रही विकास की गंगा

Madhya Pradesh news: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जिले पहुंचे. जहां जामसांवली में ‘श्री हनुमान लोक परियोजना’ का भूमि-पूजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छिंदवाड़ा में विकास की गंगा बह रही है, और हम यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्‍होंने बताया कि जिले के 7 विकास खण्डों के 711 ग्रामों में जल-प्रदाय के लिए 848 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बनने वाली माचागोरा समूह जल-प्रदाय योजना सहित 1178 करोड़ 54 लाख रुपए राशि के 35 नवीन विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 258 करोड़ 75 लाख रुपए लागत के 30 कार्यों का लोकार्पण हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा में एक और महाविद्यालय की स्थापना तथा शानदार ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस और महिला सम्मेलन में 8 लाख 34 हजार व्यक्तियों को 5 हजार करोड़ से अधिक राशि के ऋण वितरण की शुरूआत भी की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में हितग्राहियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री तथा छिंदवाड़ा के प्रभारी कमल पटेल तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

711 ग्रामों से आए 711 जल कलश
मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस में आये भाई-बहनों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। माचागोरा समूह जल-प्रदाय योजना से लाभान्वित 711 ग्रामों की जल कलश यात्रा के 711 कलशों का पूजन कर मुख्यमंत्री ने योजना का भूमि-पूजन किया। आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों ने मुख्यमंत्री को विशाल राखी भेंट की। जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का विशाल पुष्प माला से स्वागत किया।

हर गाँव के हर घर में नल से जल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हर गाँव के हर घर में नल से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि पिछली सरकारों में हेण्ड पम्प लगाने में भी मुश्किल होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा- पिछली सरकार ने भारिया, सहरिया और बैगा बहनों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराने की योजना, कन्या विवाह योजना में राशि उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के संचालन, लैपटॉप वितरण और गर्भवती महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें: “…तो लगा दिया जाएगा राष्ट्रपति शासन”, पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम मान को क्यों दी ‘धमकी’?

बहनों का जीवन आत्म-विश्वास से भरपूर हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों का जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब और किसान परिवार की कोई बहन-बेटी मजबूर न रहे, इसके लिए कई योजनाएँ शुरू की गईं हैं। बेटा-बेटी के बीच भेद भाव मिटाने के लिये लाड़ली लक्ष्मी और कन्या विवाह जैसी योजनाएं आरंभ हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियाँ मजबूर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हैं। उनका मान- सम्मान और आत्मविश्वास बढे़ इस उद्देश्य से ही लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे क्रमबद्ध रुप से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जायेगा। इस माह की 27 तारीख को राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनों की जिंदगी में हम कभी अंधेरा नहीं रहने देंगे।

प्रदेश मेरा परिवार है- शिवराज चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश को परिवार मानकर सरकार चला रहे हैं। परिवार के हर सदस्य की चिंता है। हमारी सरकार किसान को फसल के लिए भरपूर पानी, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए पुस्तकें-साइकिल-मध्यान्ह भोजन-लैपटाप-स्कूटी, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, युवाओं को कौशल उन्नयन और स्व-रोजगार के अवसर, वरिष्ठजन को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराकर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रही है।

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

2 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

16 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

35 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

39 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

43 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

51 minutes ago