देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो मॉडल कोच का किया उद्घाटन, बोले- केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी Metro

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासियों को मेट्रो की सौगात जल्द मिलेगी. इस साल सितंबर में इसका ट्रायल रन शुरू होगा. उसके बाद अगले साल अप्रैल-मई में यह लोगों के लिए संचालित होने लगेगी. 26 अगस्त को मेट्रो का मॉडल कोच आम जनता के अवलोकन के लिए स्मार्ट सिटी पहुंचा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस कोच का जायजा लिया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश नगरीय विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स कॉन्टेस्ट 2022 में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न क्षेत्रों में 13 अवार्ड्स मिले हैं. प्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है. इंदौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में नंबर वन है. प्रदेश की 2792 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है, इससे 35 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. सीएम चौहान श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में मेट्रो ट्रेन के मॉडल कोच के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे.

सीएम चौहान ने कहा कि मेट्रो केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी. इसे मंडीदीप और फिर बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दोनों शहरों में सितंबर में ट्रायल रन शुरू कर देंगे. अप्रैल मई तक मेट्रो रेल चलने भी लगेगी. अब भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल सिटी होंगे. उन्होंने कहा कि मेट्रो से लोगों को बहुत फायदा मिलेगा, इससे समय भी बचेगा और यात्रा आरामदायक होगी.

स्मार्ट पार्क में मेट्रो ट्रेन कोच का वास्तविक मॉडल प्रदर्शित किया गया है. अनावरण के बाद मॉडल कोच को बच्चों एवं आमजन के अवलोकन के लिये खोला जायेगा. मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के 3 कोच से मिल कर बनती है. भोपाल में 5 किलोमीटर एवं इंदौर में 6 किलोमीटर लम्बाई के मेट्रो ट्रॉयल रन की तैयारी तेजी से की जा रही है. भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज एवं ब्लू लाइन निर्माणाधीन है, जिसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर और लागत 7 हजार करोड़ रूपए है.

ऑरेंज लाइन करोंद चौराहा से एम्स तक 17 किलोमीटर और ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 14 किलोमीटर की लम्बाई की है. ऑरेंज लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है. इंदौर मेट्रो में येलो लाइन निर्माणाधीन है. इसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर एवं लागत 7500 करोड़ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago