सांकेतिक तस्वीर
MP: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बार फिर बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक कुपोषित बच्ची की अंधविश्वास के चलते मौत हो गई है. मध्य प्रदेश में एक कुप्रथा के चलते कुपोषण का शिकार इस बच्ची की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्ची को गर्म सलाखों के कई बार दागा गया था.
बताया जा रहा है कि अचानक से तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान बच्ची की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी सांसे थम गईं. मामला सिंहपुर के कठौतिया गांव का है. जहां अंधविश्वास में पड़कर 3 माह की बीमार दुधमुंही बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार दागा गया.
बच्ची के ठीक नहीं होने पर उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को इलाज के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज गए. गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंची बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद परिवार वालों ने बच्ची के शव को दफना दिया.
‘दगना कुप्रथा’ ने ले ली मासूम की जान
बताया जा रहा है कि आदिवासी बहुलता वाले जिले शहडोल में ‘दगना कुप्रथा’ के कारण बच्ची की जान चली गई. आदिवासी बाहुल्य जिले शहडोल और उसके आसपास के इलाके में दगना कुप्रथा का चलन काफी देखने को मिलता है. सालों से चली आ रही यह कुप्रथा आज इस वैज्ञानिक युग में भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.
इसे भी पढ़ें: “मध्यप्रदेश को शांति का टापू माना जाता है”, IPS मीट 2023 में बोले CM शिवराज सिंह चौहान
बच्ची का होगा पोस्टमार्टम
मामले में बताया जा रहा है कि बच्ची जन्म से ही कुपोषित थी. ऐसे में बच्ची का कुपोषण किसी तरह ठीक हो जाए यह सोच कर परिवार के लोगों ने इस तीन महीने की मासूम को एक दो नहीं बल्कि 51 बार गर्म सलाखों के दगवाया था. जिसके बाद बच्ची की हालत और खराब होते गई. मामला संज्ञान में आने पर मृत्यु के बाद दफनाए गए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिर से बाहर निकलवाया गया है. जांच के बाद फिर से शव दफनाया जाएगा.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…