Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: सीधी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सांकेतिक तस्वीर.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा उस समय हुआ, जब मैहर मंदिर में मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन ट्रक से टकरा गया.

बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, एक वाहन में सवार होकर लोग मुंडन के लिए मैहर मंदिर जा रहे थे, तभी सीधी जिले में ट्रंक और वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोर हुई कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.

7 लोगों की हुई मौत

इस एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को रीवा में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Delhi Riots: अदालत ने शरजील इमाम को जामिया नगर हिंसा का सरगना माना, 11 पर आरोप तय, शिफा उर रहमान समेत 15 बरी

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. वजह सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest