देश

दतिया में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहा ट्रक नदी में गिरा, 12 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भीषण हादसा हो गया. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह से एक ट्रक में बैठकर लोग घर वापस जा रहे थे. तभी दतिया के दुरसाडा थाना इलाके के बुहारा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया. जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद हैं.

गृह मंत्री ने बचाव कार्य को तेज करने के दिए निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है. इसके अलावा रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया है और नदी में डूबे लोगों को ढूंढा जा रहा है. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. इसके अलावा घायलों का बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- UCC पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी बोली- संविधान की जगह कुरान पढ़ते हैं ओवैसी, इसलिए समझ नहीं आता

बुहरा नदी में गिरा ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार लोग टीकमगढ़ के जतारा से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बुहरा नदी में गिर गया. ट्रक के गिरते ही चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा अपने अधीनस्थों के साथ पहुंच गए. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

13 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

19 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

30 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

32 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

34 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

47 minutes ago