देश

मंदसौर के ’26 जनवरी’ की अनोखी कहानी; पिता ने तिरंगा फहराते समय रखा था नाम, अब बन गई है पहचान

रिपोर्ट- प्रदीप


मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो ना केवल आपको हैरान कर देगी, बल्कि आपके दिल में देशभक्ति का जज्बा भी भर देगी. यहां एक सरकारी कर्मचारी का नाम कोई साधारण नाम नहीं, बल्कि ’26 जनवरी’ है. उनका पूरा नाम ’26 जनवरी टेलर’ है.

झंडा वंदन के बीच हुआ था जन्म

यह कहानी शुरू होती है 26 जनवरी 1966 को. उस समय 26 जनवरी टेलर के पिता सत्यनारायण झाबुआ के एक स्कूल में हेडमास्टर थे. जिस वक्त स्कूल के मैदान में तिरंगा फहराया जा रहा था और राष्ट्रगान की गूंज थी, उसी समय सत्यनारायण के घर बेटे ने जन्म लिया.

देशभक्ति के उस माहौल से पिता इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तय कर लिया कि वह अपने बेटे को देश के इस महान राष्ट्रीय पर्व की पहचान देंगे. उन्होंने बिना देर किए नवजात का नाम ’26 जनवरी’ रख दिया. मकसद साफ था—बेटा ताउम्र देश के प्रति समर्पित रहे.

26 जनवरी बताते हैं कि स्कूल में दाखिला लेने से लेकर नौकरी मिलने तक, उन्हें हर कदम पर लोगों के सवालों का सामना करना पड़ा. जब भी वह अपना नाम बताते, लोग इसे मजाक समझते या चौंक जाते थे.

हालत यह हो गई कि उन्हें कई बार स्टांप पेपर पर हलफनामा (Affidavit) तक देना पड़ा कि उनका असली नाम वाकई यही है. आज भी जब वह बाहर जाते हैं, तो कई लोग उनके नाम पर यकीन नहीं करते. इसी उलझन से बचने के लिए वह अक्सर अपने गले में अपना सरकारी आई-कार्ड टांगकर रखते हैं, ताकि जिसे भी शक हो, वो खुद देख ले.

मंदसौर की खास पहचान

आज 26 जनवरी टेलर मंदसौर के डाइट कॉलेज में भृत्य (Peon) के पद पर तैनात हैं. जिले के जनकपुरा इलाके में रहने वाले 26 जनवरी अब स्थानीय लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं. लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं.

उनकी सादगी और अपने नाम के प्रति गर्व को देखकर यह अहसास होता है कि देशभक्ति सिर्फ नारों तक सीमित नहीं होती. उनका नाम उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है और वह इसे अपनी सबसे बड़ी विरासत मानते हैं. यह वाकई प्रेरणादायक है कि कैसे एक पिता की देश के प्रति दीवानगी ने उनके बेटे को पूरे राज्य में एक नई और अनोखी पहचान दिला दी है.

ये भी पढ़ें- खतरे में लालू यादव की विरासत? RJD की बैठक से पहले रोहिणी का नया विस्फोटक पोस्ट, भाई तेजस्वी को ‘छीला’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago