देश

MP: सिगरेट पीते हुए शख्‍स ने आदिवासी के चेहरे पर की पेशाब, CM शिवराज ने कहा- अपराधी पर रासुका लगाया जाए

Madhya Pradesh Sidhi Distrcit News: मध्य प्रदेश में शराब के नशे में धुत एक शख्‍स की शर्मनाक करतूत का वीडियो सामने आया है. नशे में धुत शख्‍स ने सीढ़ियों पर बैठे एक आदिवासी के चेहरे पर पेशाब किया. यह घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई, वीडियो वायरल होने पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए.

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- ”मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वीडियो आया है. उस मामले में मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. उसके खिलाफ एनएसए (राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाए.” वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्‍तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेसियों का कहना है कि मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाला शख्‍स भारतीय जनता पार्टी के विधायक का ही प्रतिनिधि है. ऐसे में कई कांग्रेसी नेता इसे भाजपाइयों की करतूत भी बता रहे हैं.

क्‍या दिखाई दे रहा है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब के नशे में धुत एक शख्‍स सीढ़ियों पर बैठे दूसरे व्‍यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है. वो दूसरा व्‍यक्ति एक आदिवासी है. इस घटना की अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और बीजेपी के विरोधी सरकार को कोस रहे हैं. ट्विटर पर अनस अली (@ANAS_ALI___007) नामक यूजर ने मुख्‍यमंत्री को निशाने पर लेते हुए लिखा, ”मामाजी सिर्फ NSA क्‍यों लगेगा, उस (अपराधी) के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है? वो बीजेपी कार्यकर्ता है, सिर्फ इसलिए?”

कांग्रेसी नेताओं ने मप्र सरकार को घेरा
कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रमुख रह चुके अरुण यादव ने भी वीडियो को शेयर किया और सूबे के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री पर तंज कसा. अरुण यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा सिर्फ जबानी जमा खर्च करते हैं. उन्‍होंने ट्वीट किया- बीजेपी के राज में आदिवासी भाइयों का कैसा सम्मान किया जा रहा है.’ इसी तरह मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि गरीब आदिवासी के ऊपर पेशाब करने वाला शख्‍स बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवीण शुक्ला है, जिसने नशे में चूर होकर सिगरेट पीते हुए एक गरीब आदिवासी युवक पर पेशाब किया है. ऐसे में बहुत-से लोग आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: कार में मरीज के साथ इंटीमेट हो रही थी नर्स, तभी आ गया हार्ट अटैक, जानें फिर क्‍या हुआ

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

42 seconds ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

9 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

28 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

44 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

50 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

51 minutes ago