देश

“UCC पर नहीं करेंगे देर, लेकिन हड़बड़ी भी नहीं”- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम धामी

Uniform Civil Code: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर काम कर रही है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. हालांकि उन्होंने यूसीसी पर प्रधानमंत्री के साथ कोई चर्चा किए जाने से इनकार किया.

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले से ही इस बारे में अवगत हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विचार देशभर में UCC लागू करना है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को अभी तक संहिता पर रिपोर्ट का पूरा मसौदा नहीं मिला है. देश में इस वक्त यूसीसी को लेकर बहस जारी है. अधिकांश विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं जबकि बीजेपी इसे लागू करने के पक्ष में है.

जल्द लागू होगा यूसीसी- धामी

समान नागरिक संहिता को लेकर सीएम धामी ने कहा, ‘‘हम इसे (यूसीसी को) जल्द ही लागू करेंगे, इसमें कोई देरी नहीं करेंगे और न ही हम कोई हड़बड़ी दिखाएंगे.’’ धामी ने कहा कि उत्तराखंड के देहरादून में दिसंबर में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों की मदद को लेकर और चारधाम यात्रा और राज्य में जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि समेत अन्य मुद्दों पर उन्होंने पीएम मोदी से चर्चा की. बता दें कि यूसीसी को लागू करना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा रहा है. बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि यदि वह सत्ता में आएगी तो समान नागरिक संहिता लागू करेगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: मेरी विचारधारा के साथ धोखा करने वाले न करें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल- अजित पवार गुट को शरद पवार की दो टूक

वहीं पिछले दिनों भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस पर जोर देते हुए सवाल किया था कि देश दोहरे कानूनों के साथ कैसे चल सकता है. उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम समुदाय को ‘गुमराह करने और भड़काने’ का आरोप लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

7 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

8 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

15 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

22 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

22 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

36 minutes ago