देश

मध्य प्रदेश के गौवंश पालकों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड : मुख्‍यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में हुआ. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने खेती करने वाले किसानों की ही तरह गौपालकों को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने का ऐलान किया है.

राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा है कि राज्य में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इंसानों की तरह गौवंश के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है. किसी भी स्थान से फोन करिए गौ एंबुलेंस मौके पर पहुंचती है और गाय मां के कष्टों को दूर किया जाता है. इसी तरह गौकशी करने वालों के लिए भी सरकार ने कड़ा कानून बनाया है, इन मामलों में सात साल तक की सजा है.

सरकार के जनप्रतिनिधि कर रहे है गोवर्धन पूजा

उन्होंने कहा कि फसल वाले किसानों को क्रेडिट कार्ड तो मिलेगा, जो गौवंश पालन कर्ता हैंं, उसके भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि वह अपने आय-व्यय को और बेहतर बना सके. इसके अलावा गौवंश के संवर्धन के लिए सरकार ने अनुदान बढ़ाया हैं. इसे 20 रुपये प्रतिदिन से 40 रुपये किया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में गोवर्धन पूजा उत्साह और उत्सव के साथ मनाई जाती है, अगर कोई मनाता नही था, तो सरकार नहीं मनाती थी. इस बार राज्य सरकार के सभी मंत्री, जनप्रतिनिधि गोवर्धन पूजा कर रहे है. राज्य की देश के दूध उत्पादन में अभी नौ प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जिसे बढ़़ाकर 20 प्रतिशत किया जाना है.

10 श्रेष्ठ गोपालकों का किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर रविंद्र भवन परिसर में बहिरंग मंच में आयोजित गोवर्धन पर्व का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा करने वाले 10 श्रेष्ठ गोपालकों का सम्मान भी किया. कार्यक्रम में स्वामी अच्युतानंद और गौ संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले स्वामी हरिओमानंद भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

CM निवास स्थित गौशाला में हुई पूजा अर्चना

इससे पहले मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. आमजन को पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजधानी में एवं मंत्रियों द्वारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गोशाला में गोवर्धन पूजा की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

12 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

25 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

39 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago