माफिया अतीक और उसका भाई, (फाइल फोटो-PTI)
Atiq Ahmad Shot Dead: जिस माफिया अतीक अहमद के नाम से लोग कांपते थे और उसकी तूती बोलती थी, एक ही पल में उसका अंत हो गया और इसी के साथ उसके खौफ का भी अंत हो गया, लेकिन इससे पहले माफिया काफी दर्द से गुजरा. एक ओर जहां अतीक का माफिया पक्ष है और उसका खूंखार चेहरा है तो दूसरी ओर उसके अंदर पिता वाला दिल भी. वह अपने बेटे असद के बहुत प्यार करता था. शायद इसीलिए मौत से ठीक पहले जब मीडिया ने पूछा कि वह अपने बेटे के अंतिम सफर में शामिल नहीं हो सका तो झल्लाकर बोला कि “नहीं ले गए, तो नहीं गए.’
अतीक ने ये शब्द बोले ही थे कि हमलावरों ने उसकी कनपटी से सटाकर गोलियों की बारिश कर दी, जिसमें उसके साथ ही उसका माफिया भाई अशरफ भी मौत की नींद सो गया. शनिवार का दिन को अतीक के साम्राज्य के लिए अंतिम दिन कहा जा सकता है, क्योंकि इसी दिन सुबह जहां उसके सबसे चहेते बेटे असद, जिसे वह माफिया बनाना चाहता था, उसे दफनाया गया तो वहीं शाम को उसके साथ ही उसके भाई की भी हत्या हो गई. अब इन दोनों को भी उसी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी की जा रही है, जहां असद को दफनाया गया है.
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में सुनवाई के लिए जहां अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था. वहीं अशरफ को बरेली जेल से यहां लाया गया था. शनिवार देर रात दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीन युवको ने अंधाधुंध फायरिंग कर अतीक के साथ ही उसके भाई को भी मौत की नींद सुला दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. वहीं असद भी इसी मामले में फरार था. 13 अप्रैल को पुलिस के साथ उसकी झांसी में मुठभेड़ हुई थी. इसी दौरान वह घायल हुआ था और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी. उसके साथ ही गुलाम भी एनकाउंटर में ढेर हुआ था. वहीं इस हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी फरार चल रही है.
ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारों के खिलाफ FIR दर्ज, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
वहीं, खबर सामने आ रही है कि तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार मौर्य ने शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. एफआईआर के अनुसार, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में लवलेश तिवारी (बांदा), मोहित उर्फ सनी (हमीरपुर) और अरुण मौर्य (कासगंज-एटा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…